Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पिता का डायलिसिस कराने क्यूआरजी अस्पताल गई नाबालिक लड़की के साथ हाउसकीपिंग सुपरवाइजर ने किया दुष्कर्म, अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: पिता का डायलिसिस कराने क्यूआरजी अस्पताल गई 14 वर्षीय लड़की से अस्पताल के ही हाउसकीपिंग सुपरवाइजर द्वारा बलात्कार करने का सनसनी खेज मामला सामने आया हैं। इस संबंध में आरोपित सुपरवाइजर के खिलाफ महिला थाना सेक्टर -16, फरीदाबाद ने कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर, तुरंत आरोपित को अरेस्ट कर लिया। आरोपित का नाम राज किशोर निवासी हनुमान नगर, भारत कालोनी , फरीदाबाद हैं।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक गत शनिवार को 21 अगस्त 2021 की सुबह लगभग 11 बजे एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने पिता का डायलिसिस कराने के लिए फरीदाबाद के सेक्टर -16 स्थित क्यूआरजी हॉस्पिटल में गई थी। डायलिसिस शुरू होने के लगभग 2 घंटे बाद ही लड़की वॉशरूम गई थी जब वह वॉशरूम से बाहर आई तो वहां पर आरोपित राजकिशोर खड़ा था और उसने लड़की को कहा कि उसको कुछ काम है और साथ चलने के लिए कहा और  लड़की को अस्पताल की बेसेंट में ले गया और उसके साथ वहां पर जबरदस्ती दुष्कर्म कर फरार हो गया।

लड़की ने इस संबंध में पूरी जानकारी अपने परिवार वालों को दी जो कि परिवार वालों ने तुरंत सूचना महिला थाना सेक्टर- 16 को दी। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर, नाबालिक लड़की का मेडिकल कराया गया। इसके बाद  महिला थाना सेक्टर -16 प्रभारी इंस्पेक्टर गीता ने तुरंत प्रभाव से सब इंस्पेक्टर माया के नेतृत्व में  एक टीम का गठन किया और  घटनास्थल का क्राइम ब्रांच एवं एफएसएल की टीम के साथ दौरा कर जरूरी साक्ष्य हासिल किए गए। क्यूआरजी हॉस्पिटल में लगे हुए सभी कैमरे को पुलिस ने खंगालना शुरू किया और अस्पताल में मौजूद स्टाफ से पूछताछ कर आरोपित का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस प्रवक्ता का कहना हैं कि पीड़ित नाबालिग लड़की की उम्र लगभग 14 वर्ष है और  आरोपित  राजकुमार की उम्र लगभग 24 वर्ष है। आरोपित क्यूआरजी अस्पताल में हाउसकीपिंग सुपरवाइजर का काम करता है। गिरफ्तार आरोपित  को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

Related posts

381 उप निरीक्षकों की पासिंग आउट परेड की सलामी लेने के बाद सीपी दिल्ली ने कहा, नए उप निरीक्षक जांच को और मजबूत करेंगे

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीपी की एक और नई पहल, शिकायतकर्ता को घर बैठे निशुल्क मुहैया करवाई जाएगी उसके मुकदमे के चालान (चार्जशीट) की कॉपी।

Ajit Sinha

कुख्यात बदमाश रणदीप भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य योगेश डबरा की 5 करोड़ रूपए की 36 दुकानें पुलिस ने किया सीज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x