Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: तिगांव क्षेत्र में 2 एकड़ में बनेगा बाल भवन : राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: तिगांव विधानसभा शिक्षा के क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ रहा है और अब जल्द ही यहां पर 2 एकड़ जमीन में नया बाल भवन भी बनेगा यह घोषणा तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने की वह जिला बाल कल्याण परिषद शाखा फरीदाबाद की ओर से आयोजित हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के महासचिव प्रवीण अत्री ने की। इस अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया और सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में विधायक राजेश नागर ने घोषणा की कि वह जल्द ही गांव विधानसभा क्षेत्र में परिषद को 2 एकड़ भूमि दिलवाएंगे। जहां पर बाल भवन बना कर विभिन्न गतिविधियां चला सकेंगे। बाल भवन ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बच्चों एवं महिलाओं को विभिन्न प्रकार के ट्रेनिंग कोर्स सिखाता है जिनमें कंप्यूटिंग सिलाई कढ़ाई बुनाई आदि के कार्य शामिल है।

नागर ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनके तिगांव विधानसभा क्षेत्र में भी इस तरह की गतिविधियां शुरू हो। उनके गांव क्षेत्र में मॉडल संस्कृति स्कूल खोला गया है, वहीं राज्य की पहली डिजिटल आईटीआई भीतर गांव में खुलने जा रही है। उन्होंने कहा कि वह परिषद के कार्यों से काफी प्रभावित है। परिषद अच्छे काम कर रही है वह अपनी ओर से परिषद को हर संभव सहयोग देने के लिए कृत संकल्पित है। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि परिषद काफी समय से अच्छा काम कर रही है और भाजपा के शासनकाल में बाल कल्याण परिषद के और भी कार्य लोगों को देखने को मिलेंगे। कार्यक्रम में बाल कल्याण परिषद के मानद महासचिव प्रवीण अत्री ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि परिषद आने वाले समय में बेहतरीन कार्यक्रमों के जरिए समाज में स्किल इंडिया को बढ़ावा देने के कार्य करेगी। फिलहाल परिषद के भवनों में हजारों बच्चे रोज विभिन्न प्रकार के व्यवसायिक कार्यक्रमों की ट्रेनिंग ले रहे हैं। अभी इस कार्य में और बढ़ोतरी हम करने वाले हैं। इस अवसर पर शहीद परिवार के लोगों को और समाज के विभिन्न वर्गों में कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। वहीं कोर्स पूर्ण कर चुके व्यक्तियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। इसके अलावा कल्याण परिषद के आजीवन सदस्यों को उन्हें सक्रिय किया गया और नए 50 सदस्य भी जोड़े गए।कार्यक्रम में बड़खल विधानसभा की विधायक सीमा त्रिखा, जिला बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री, मुकेश वशिष्ठ, राजन मुथरेजा, समाजसेवी विमल खंडेलवाल, अशरफ मेवाती, सुशील कनवा, कुशवेंद्र यादव, जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा, प्रेमचंद गौड़ व अन्य मौजूद रहे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:बल्लभगढ़ के गरीब परिवारों को अलॉट मकानों का जल्द ही मिलेगा मालिकाना हक-विपुल गोयल

Ajit Sinha

फरीदाबाद :एसएससी परीक्षाओं में हुई धांधली के खिलाफ फूंका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला, युवाओं को गंभीरता से ले केंद्र सरकार : कृष्ण अत्री

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एक कंपनी मालिक ने आज स्वंय को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली, पार्टनर पर मुकदमा दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x