Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बकाया वेतन का मामला:दबंगों ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर रस्सी से बांधकर डंडे और बेल्ट से बेरहमी से पीटा, 4 अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा कोतवाली बीटा-2 क्षेत्र में स्थित एक गेस्ट हाउस के संचालक ने अपने दो बेटों और उनके दोस्तों के साथ मिलकर गेस्ट हाउस में काम करने वाले एक कर्मचारी को बकाया वेतन की मांग करने पर उस पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर उसे जमकर पीटा। इसके बाद पीड़ित को बीटा सेक्टर-1 के पास स्थित बस स्टैंड पर फेंक कर भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गेस्ट हाउस के मालिक के दोनों बेटों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह दर्दनाक तस्वीरें मुकेश की हैं जो आपको विचलित कर सकती हैं पीड़ित मुकेश का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने गेस्ट हाउस के मालिक से अपनी बीमार पत्नी के इलाज के लिए बकाया वेतन की मांग की थी। लेकिन पैसे देने की जगह गेस्ट हाउस के संचालक के बेटों में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर उसकी बेरहमी से पिटाई करना शुरू कर दिया। सभी ने मिलकर डंडे व बेल्ट से मुकेश की जमकर पिटाई की। पीड़ित ने गिड़गिड़ाते हुए रहम की भीख मांगी, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा और पिटाई करते रहे और उसे सड़क पर फेंक कर भाग गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने पुलिस की मदद से घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि अलीगढ़ का रहने वाला मुकेश ग्रेटर नोएडा के रामपुर माजरा गांव में परिवार के साथ रहता है। वह सेक्टर बीटा-1 स्थित शीतल गेस्ट हाउस में नौकर के रूप में काम कर रहा था लेकिन गेस्ट हाउस के संचालक ने उसका 2 महीने से उसे वेतन नहीं दिया था। मुकेश ने कहना है कि अचानक उसकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई जिसके चलते उसने पत्नी के इलाज के लिए यह गेस्ट हाउस के संचालक से बकाया वेतन के रुपयों की मांग की।इससे वह नाराज हो गए और गेस्ट हाउस के मालिक राकेश बैसोया के बेटे प्रिंस और शीतल ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मुकेश पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगा उसे रस्सी से बांध कर उसकी जमकर पिटाई की। साथ ही कार में डालकर भी पीटा। बाद में आरोपियों ने पीड़ित को बीटा एक सेक्टर के पास स्थित बस स्टैंड पर फेंक दिया। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। मुकेश की शिकायत पर होटल मालिक के दोनों बेटे प्रिंस और शीतल और उनके साथी राजेश और राम को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है.

Related posts

बिग ब्रेकिंग: तेजिंदर पाल बग्गा मामला: राजनितिक खेल में तीन प्रदेशों की पुलिस हुई आमने सामने

Ajit Sinha

हितेश भाटिया हत्याकांड में होटल के मालिक व उसके दो दोस्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने प्रदेश के आधा दर्जन जिलों से आए महिलाओं से सम्बंधित केसों का किया निपटारा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x