Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दहेज उत्पीड़न और घरेलू कलह से परेशान एसजीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर कि पत्नी ने जहर खाया, आईसीयू में भर्ती

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के कोतवाली- 39 क्षेत्र स्थित सेक्टर-99 के सुप्रीम टावर में रह रहे एसजीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर की 26 वर्षीय पत्नी ने दहेज उत्पीड़न और घरेलू कलह के कारण जहर खा कर खुदकुशी की कोशिश की। उसे नाजुक हालात में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए और पुलिस पति, ससुर और सास को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

यह तस्वीर नोएडा के एक नवविवाहित जोड़े की है, पत्नी का नाम हीना सिंगला और पति का नाम अमन सिंगला है।  इनकी शादी 6 महीने पहले हुई है। हिना सीए की पढ़ाई कर रही है।  उसके परिजनो का कहना है हिना की शादी में उन्होने काफी दहेज दिया था,

लेकिन हिना का पति अमन खुश नहीं था जिसको लेकर घर में रोज कलह होती थी और हिना के साथ मारपीट भी की जाती थी। और उसे आत्महत्या के लिए उसकाया जाता था। जिसके चलते लड़की ने जहरीला पदार्थ खाकर खुद की जिंदगी को खत्म करने की ठान ली। हिना के परिजनो का कहना है कि हिना के अत्महत्या की कोशिश कि सूचना मिलने उन्होने मौके पर पहुँच कर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुँच गए और मामले की जांच शुरू कर दी है।

एडीसीपी नोएडा रणविजय सिंह का कहना है कि दिल्ली में रेवन्यू सर्विस में असिस्टेंट कमिश्नर पद पर तैनात अमन सिंगला  नोएडा से सैक्टर 99 स्थित सुप्रीम टावर के फ्लैट नंबर 301 में रह रहे है। उनकी पत्नी कि अनबन चल रही थी जिसके परेशान हो कर जहर खा कर खुदकुशी की कोशिश की। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमारी प्रथमिकता पहले उनकी जान बचाने कि है हीना और उसके परिजनो कि शिकायत मिलने पर बाद जांच कर विधिक कर्रवाही जायेगी। एडीसीपी ने बताया कि अमन सिंगला के माता -पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Related posts

एक मॉल के स्पा सेंटर में चल रहे सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस ने 24 लड़के -लड़कियों को गिरफ्तार किया हैं।

Ajit Sinha

चलती बीएमडब्लू कार की डिग्गी से बीच सड़क पर पटाखे (स्काई शॉट) छोड़ने वाले 3 लड़कों को पुलिस ने धर दबोचा-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

दिल्ली, सीपी राकेश अस्थाना ने आज पुलिस हेड कवाटर परिसर में ज्ञान केंद्र का किया उद्घाटन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x