Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

गर्ल स्कूलों और कॉलेजों के बाहर लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले आशिक मिजाज लड़कों पर अब रहेगी महिला पुलिस की सख्त नजर – विकास अरोड़ा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: गर्ल स्कूलों और कॉलेजों के आगे लड़कियों को छेड़ने और लड़कियों को देखकर अश्लील शब्दों को इस्तेमाल करने वाले आशिक मिजाज लड़के अब हो जाए सावधान, अब महिला पुलिस कर्मियों की सिविल ड्रेस में सभी गर्ल स्कूलों और कॉलेजों के बाहर ड्यूटी लगाईं गई हैं, जो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और अश्लील शब्दों को इस्तेमाल करने वाले लड़कों पर चुपके और बारिकी से नजर रखेंगी। ये महिला पुलिस कर्मी पहले आशिक मिजाज लड़कों का वीडियो बनाएगी, फिर उसे पकड़ कर थाने ले जाएगी और पहले धुनाई, फिर कानूनी कार्रवाई करेगी। ये कहना हैं नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा का।

उन्होनें आज पत्रकारों से अपने कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में बातचीत करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा उनकी प्राथिमकता हैं। इसे रोकने के लिए काफी कठोर कदम उठाने की जरुरत हैं, साथ में महिलाओं को भी कहना चाहूँगा कि गलत रिपोर्ट लिखाया और जांच में शिकायतें झूठी निकली तो उनके खिलाफ भी धारा 182 के तहत उल्टा कार्रवाई हो सकती हैं, उन्होनें ये भी कहा कि बीते दिनों चोरी की घटनाएं हुई हैं, इसके लिए चोरी के मुख्य स्थानों की पहचान करना बहुत जरुरी हैं, इसके बाद चोरी की वारदातों को रोकने में सफल हो पाएंगे। वैसे भी उनकी क्राइम ब्रांच की टीमें लगातार चोरी की वारदात को रोकने और चोरों को पकड़ने की दिशा में लगातार कार्य कर रहीं हैं, और इसमें और अच्छा काम करेंगें। सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि जेल से जमानत पर आए सभी अपराधियों की लिस्ट जल्द ही तैयार कर लिया जाएगा और उन लिस्टों को शहर के सभी थानों और चौकियों में भेजी जाएगी, वहां से उस लिस्ट को सभी बीट ऑफसरों को दे दी जाएगी, जो अपने अपने इलाके में रहने वाले अपराधियों पर बारिकी से प्रति दिन नजर रखेगी, ताकि ये अपराधी जेल से जमानत पर आकर फिर से कोई और वारदातों को अंजाम न दे सकें। उन्होनें एक और महत्वपूर्ण बात कहा कि ईमानदार लोगों का वह सम्मान करेंगे, बईमान लोगों पर कानूनी कार्रवाई करके उनका इलाज करेंगे।

Related posts

पत्नी की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में आरोपित पति व उसकी प्रेमिका गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीएम मनोहर जी ओल्ड निगम के अधिकारी नहीं उठाते हैं फोन, सिर्फ बनवाते हैं अवैध दुकानें,साधन कमी बताते हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: व्यापार संगठनों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से सुबह 6 से 11 बजे तक सभी दुकानें खोलने की मांग की

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x