Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, सीपी ओ पी सिंह, फरीदाबाद का भी नाम शामिल हैं-लिस्ट पढ़े

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, इनमें 9 वरिष्ठ आईपीएस स्तर के अधिकारी हैं, डीजीपी, एडीजीपी स्तर के अधिकारी हैं, इसमें में फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह का नाम भी शामिल हैं। इसमें 7 आईपीएस में एएसपी स्तर के अधिकारी हैं। आप इस खबर में बदले गए 16 आईपीएस अधिकारियों के नाम पढ़ सकतें हैं।

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 16 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। पुलिस महानिदेशक पी के अग्रवाल को हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।डीजीपी, क्राइम (मुख्यालय) पंचकूला मोहम्मद अकील, जिनके पास राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी है, को कारागार, हरियाणा का महानिदेशक लगाया गया है।परिवहन विभाग के प्रधान सचिव एस. एस. कपूर, जिनके पास कारागार, हरियाणा के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी है, को राज्य सतर्कता ब्यूरो का महानिदेशक लगाया गया है।

भोंडसी पुलिस कॉम्प्लेक्स, भोंडसी, गुरुग्राम के महानिदेशक  देश राज सिंह को कमांडेंट जनरल होम गार्ड एवं सिविल डिफेंस लगाया गया है। फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त  ओ. पी. सिंह को एडीजीपी, क्राइम (मुख्यालय) पंचकूला लगाया गया है। साथ ही, उन्हें राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। हरियाणा मानवा धिकार आयोग में जांच निदेशक एम. रवि किरण को आईजीपी, साउथ रेंज रेवाड़ी लगाया गया है। आईजीपी, साउथ रेंज रेवाड़ी विकास कुमार अरोड़ा को फरीदाबाद का पुलिस आयुक्त लगाया गया है। हरियाणा आर्म्ड पुलिस,मधुबन के आईजी हरदीप सिंह दून को हरियाणा मानवाधिकार आयोग,चंडीगढ़ में जांच निदेशक लगाया गया है। आईजीपी, सीटीआई होम गार्ड वाई. पूरण कुमार को हरियाणा आर्म्ड पुलिस, मधुबन का आईजी लगाया गया है। गौरव को एएसपी, असंध लगाया गया है। सिद्धांत जैन को एएसपी, महेंद्रगढ़ लगाया गया है।अमित को एएसपी, इंद्री लगाया गया है। हेमेंद्र कुमार मीणा को एएसपी, महम लगाया गया है। कुलदीप सिंह को एएसपी, नरवाना लगाया गया है। सुश्री मेधा भूषण को एएसपी, सांपला, रोहतक लगाया गया है। सुश्री हिमाद्री कौशिक को एएसपी, बादली लगाया गया है।

Related posts

फरीदाबाद : सेक्टर -9 अपने कार्यालय के प्रागण में 70 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक आनन्द कौशिक ने झंडा फहराया

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: गौरवशाली भारत रैली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर विपक्ष पर जमकर बरसें

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अब ये मंत्रीगण जिला जनसंपर्क एवं शिकायत समितियों की मासिक बैठक की अध्यक्षता करेंगे-लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x