Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है रोटरी क्लब ऑफ अरावली फरीदाबाद,स्कूल में स्टेशनरी व अन्य सामग्री वितरित की, सुमित गौड़


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:समाजसेवा में अग्रणी रोटरी क्लब ऑफ अरावली फरीदाबाद ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए जहां स्कूल में बेंच, स्टेशनरी व अन्य सामग्री वितरित की,वहीं बच्चों के संग जन्माष्टमी पर्व मनाते हुए खूब मस्ती की। इस दौरान बच्चों को भगवान श्री कृष्ण, राधा व अन्य प्रकार की वेशभूषा में देख रोटरी क्लब के सदस्य बेहद खुश हुए और उन्होंने बच्चों को इस पर्व के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।
रोटरी क्लब ऑफ अरावली फरीदाबाद अपने सदस्यों के सहयोग से सीनियर सैकेंडरी स्कूल सारन, एनआईटी में हैप्पी स्कूल ब्लाक का इंनोग्रेशन किया। इस मौके पर मुख्य रुप से क्लब के प्रेसीडेंट गौरव आहुजा, सेक्रेटरी रवीश तनेजा, क्लब के पूर्व प्रधान सुमित गौड़, रोटेरियन साकेत भाटिया, राजेश अरोड़ा, शेखर बुद्धहानी, रुही आहुजा, स्वाति तनेजा, सोनू अरोड़ा, बेबी प्रियांशी,अद्वितीय, जारा तनेजा, रोटरी क्लब अरावली ने इस मौके पर स्कूल को बेंच, स्विंग, पानी की बोतलें, स्टेशनरी, किचन शैड आदि वितरित किया। वहीं स्कूल की दीवारों पर अच्छी पेंटिंग भी करवाई। स्कूल की तरफ से प्रिंसिपल डा. शिखा अथवा स्टाफ ने धन्यवाद किया। अंत में क्लब के प्रधान गौरव आहुआ व सुमित गौड ने कहा कि रोटरी क्लब अपने सामाजिक दायित्व का बखूबी निर्वाह कर रहा है और ऐसे जनसेवा के कार्याे में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी क्लब इसी प्रकार सामाजिक कार्याे में हमेशा बढ़चढक़र हिस्सा लेता रहेगा।

Related posts

फरीदाबाद : कबूतरों को मारने को लेकर हुए झगडे में एक गर्वभती महिला व बुजुर्ग महिला सहित तीन लोगों की कर दी जमकर पिटाई, केस दर्ज।

Ajit Sinha

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से वैश्विक योग आंदोलन की प्रेरणा बना भारत : कृष्ण पाल गुर्जर

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सेक्टर -37 के समीप 12 /2 में बचे हुए शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों पर कल संभावना हैं कि बिल्डरों द्वारा लिया गया स्टे निरस्त हो सकता हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x