Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: तिगांव क्षेत्र के लिए जितना विकास संभव होगा मैं हर संभव प्रयास करूंगा: राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:तिगांव विधानसभा के गांव तिगाव में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा विधायक राजेश नागर ने लोगों की समस्याए सुनी और लोगो को संबो धित करते हुए कहा की इस क्षेत्र में जितने भी विकास कार्य हो रहे हैं वह सब जनता और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सहयोग से लगातार संपन्न हो रहे हैं क्योंकि आप लोगों की मेहनत और प्यार का नतीजा है जो आज मुझे विधानसभा तक पहुंचाया है और मैं केवल अपना कर्तव्य निभा रहा हूं।

इस क्षेत्र के लिए जितना विकास संभव होगा मैं हर संभव प्रयास करूंगा। विधायक नागर ने बताया कि कोरोना की वजह से थोड़ी समस्याएं जरूर आई है लेकिन आने वाले समय में इस क्षेत्र में अंतिम छोर तक विकास होगा। शिक्षा के क्षेत्र में तिगाव क्षेत्र ने काफी सफलता प्राप्त की है अब हमारी बहन बेटियों को पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि क्षेत्र में कई स्कूल कॉलेजों को शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने अपग्रेड कर दिया है। यह सब अभी के आशीर्वाद का नतीजा हैजो लगातार विकास की गंगा क्षेत्र में बह रही है। साथ ही साथ क्षेत्र में चलने वाली सिटी बस सेवा की समय सारणी में बदलाव की समस्या से लोगों ने अवगत कराया। विधायक नागर ने लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द ही समय सारणी में भी बदलाव कर दिया जाएगा। इस मौके पर करतार अधाना, दयानंद नागर, तेज सिंह अधाना,मंडल अध्यक्ष गजराज सिंह, हरीचंद नागर, मा. रतिचंद, करतार हवलदार,बिजेश अधाना सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

Related posts

फरीदाबाद::ग्रीन फील्ड मार्केटिंग एसोसिएशन की आयोजित बैठक में दुकानदारों और ग्राहकों को निकट लाने पर हुई चर्चा,सम्मानित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रेटर फरीदाबाद के बिहारी कॉलोनी में निगम प्रशासन ने एक तो बने बनाएं दुकानों को तोड़ दिया और 3 निर्माणकर्ताओं पर केस दर्ज करवा दिया।

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने संसद खेल महोत्सव के लिए बैडमिंटन खेल का मानव रचना स्कूल में किया उद्घाटन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x