Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ग्रेटर फरीदाबाद के निर्माणधीन अमृता हॉस्पिटल के बेसमेंट में भरे हुए बारिश की पानी में करंट लगने से दो लोगों की मौत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रेटर फरीदाबाद में गत शनिवार की शाम को निर्माणधीन अमृता हॉस्पिटल के बेसमेंट में भरे हुई बारिश की पानी में करंट होने के कारण, में दो लोगों के करंट लगने से मौत हो गई। मरने वाले में एक सेफ्टी ऑफिसर और एक प्लंबर शामिल हैं। खेड़ीपुल थाना पुलिस ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पहले जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया और आज दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस ने परिजनों को सौप दिया हैं। पुलिस की आगे की कार्रवाई अभी जारी हैं।

एसएचओ योगेंद्र सिंह का कहना हैं कि बीते दो दोनों से लगातार हो रही बारिश का पानी में निर्माणधीन अमृता हॉस्पिटल के बेसमेंट में लगभग 1-1 फुट तक भरा हुआ था। इस पानी में करंट फैला हुआ था। इस बात से अनजान सेफ्टी ऑफिसर प्रमोद,निवासी मऊ जिला,मध्यप्रदेश व प्लंबर जगत सिंह निवासी जेवर,उत्तरप्रदेश गत शनिवार की शाम लगभग पांच बजे किसी काम के लिए बेसमेंट में भरे हुए पानी के अंदर घुसे थे और पानी में फैले करंट ने दोनों को अपने चपेट में ले लिया और सेफ्टी ऑफिसर प्रमोद और पलंबर जगत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उनका कहना हैं कि प्रमोद और जगत सिंह के शवों का जिले के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौप दिया हैं।  

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: सीएम मनोहर लाल द्वारा सभा पटल पर रखा गया सरकारी संकल्प- क्या हैं इसे जानने के लिए जरूर पढ़े।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर से निकली भगवान भोले की बारात, बैंड बाजे पर जमकर नाचे श्रद्धालु

Ajit Sinha

फरीदाबाद :ग्रीन फील्ड कालोनी के मिल्खा सिंह पार्क से एक काला नाग (जहरीला सांप ) को सपेरे ने पकड़ा,जंगल में उसे दिया छोड़।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x