Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सूरजकुंड के समीप कृत्रिम झील नहाने के उद्देश्य से कूदे 4 लड़के, इनमें से दो लड़कों की डूबने से हुई मौत, केस दर्ज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सूरजकुंड के समीप कृत्रिम झील में शनिवार की शाम लगभग 4 बजे नहाने के लिए 4 लड़के गए थे, इनमें से दो लड़के तो झील से बाहर निकल आए और दो लड़के झील में डूब गए। और दोनों लड़कों की पानी में डूबने के कारण मौत हो गई। इस खबर के बाद सूरजकुंड थाना पुलिस ने दमकल कर्मी, गोताखोड़ और एनडीआरएफ की मदद से आज दोनों लड़कों के शवों को तलाश कर बरामद कर लिया हैं, और दोनों शवों का जिले के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौप दिया । इस मामले में सूरजकुंड थाना पुलिस ने मृतक लड़कों के पिता जगदीश चंद और जय कृष्ण की शिकायत पर दो लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इस केस की जांच शुरू कर दी हैं।

सूरजकुंड थाने में दर्ज मुकदमे में जगदीश चंद निवासी मकान नंबर -ई -343 व जय कृष्ण , मकान नंबर -ई -323, शिव दुर्गा विहार , लक्क्ड़पुर , सूरजकुंड , फरीदाबाद ने कहा हैं कि उनके बेटे कुलदीप पुत्र जगदीश व पंकज पुत्र जय कृष्ण कल शाम लगभग तीन बजे से गायब थे। जिसकी वह अपने स्तर तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली की चार लड़के नहाने के उद्देश्य कृत्रिम झील में कूदे थे। इन लड़कों में दो लड़के हम दोनों के थे। इनके नाम कुलदीप व पंकज हैं, दो अन्य लड़के हैं , उनके नाम अमन निवासी एचआर -95 पुल , पहलादपुर , नई दिल्ली व परितोश निवासी जे -269, प्रेम नगर , लाल कुआ , नई दिल्ली हैं।

उन्हें पता चला कि अमन व परितोश झील से सही सलामत बाहर निकल आए और कुलदीप व पंकज झील में डूब गए। और उनकी मौत हो गई। उन्होनें ये भी कहा कि उनके दोनों लड़कों की मौत किसी साजिश का हिस्सा हैं इसकी जांच की जाए। और सूरजकुंड थाना पुलिस ने अमन और परितोश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। पुलिस ने कुलदीप और पंकज के शवों को एनडीआरफ , फायर कर्मी व गोताखोड़ की मदद से कृत्रिम झील से निकाल कर , और पोस्ट मार्टम करवा कर परिजनों को सौप दिया हैं।

Related posts

फरीदाबाद : जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनीशपाल को कांग्रेस में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,जिला ट्रैनिग कोर्डिनेटर बनाया गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ईशानी ज्वैलर्स के मालिक को जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने के आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

निगम कमिश्नर सोनल गोयल ने एसडीओ करण दलाल को किया सस्पेंड, कनिष्ठ अभियंता, सफाई  इंस्पेक्टर को दिखाया बाहर रास्ता 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x