Athrav – Online News Portal
Surajkund फरीदाबाद

फरीदाबाद ; पूर्व मंत्री करतार भड़ाना की अरावली क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई गई शेड को वन संरक्षण विभाग ने किया धवस्त, रमेश चपराना।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद ; वन संरक्षण विभाग ने आज सूरजकुंड के समीप आनंद पुर गांव में अरावली पहाड़ के प्रतिबंधित क्षेत्र  पर पूर्व मंत्री करतार भड़ाना द्वारा बनाए एक अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़ दिया। इस दौरान कार्रवाई में बाधा डालने की नियत से रास्ते में खड़ी की गई एक ट्रॉला को वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया हैं।  इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल का नेतृत्व सूरजकुंड के एचएचओ पंकज सिंह कर रहे थे। खबर के मुताबिक वन संरक्षण अधिकारी को इस दौरान उन लोगों के साथ कई घंटों तक जद्दोजहद करना पड़ा ।
वन रंजिक अधिकारी रमेश चपराना की मानें तो पूर्व मंत्री करतार भड़ना ने सूरजकुंड के समीप आनंद पुर गॉंव में अवैध रूप से एक शेड का निर्माण कार्य चल रहा था। जिसे आज एक जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़ दिया गया हैं। उनका कहना हैं कि मौके पर से सरकारी काम में बाधा डालने की नियत से खड़ी की एक ट्रॉला टाइप की गाडी को अपने कब्जे में ले लिया हैं। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि करीब दो घंटों के जद्दोजहद के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया हैं। बताया गया हैं कि पूर्व मंत्री करतार भड़ाना वन संरक्षण अधिकारी को गुमराह करने की नियत से यह कह रहे थे कि यह जगह उन्होनें लीज पर किसी को दी हुई हैं उसने ही यहाँ पर इस निर्माण कार्य  किया हैं पर उन लोगों की आज मौजूद दलबल के सामनें एक न चली। इस दौरान डियूटी मजिस्टेट के रूप में तहसीलदार ईश्वर सिंह मौजूद थे। जबकि पुलिस बल का नेतृत्व सूरजकुंड थाना प्रभारी पंकज सिंह कर रहे थे।

Related posts

हरियाणा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 413 ब्लैक फंगस रोगियों में से 64 कभी कोरोना+ वी नहीं थे-अनिल विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ट्रैफिक नियमों की हो पूर्ण रूप से पालना सुनिश्चित : एडीसी आनन्द शर्मा

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:कार्डियक सर्जरी टीम ने 6 साल के बच्चे के हार्ट वाल्व में लीकेज का किया सफल ऑपरेशन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x