Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:ओमेक्स फॉरेस्ट स्पा आरडब्ल्यूए की टीम ने आज ₹1,11,000/- रुपए के चेक एडीसी सतबीर मान को सौपा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आज सदैव सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने में अग्रणी ओमेक्स फॉरेस्ट स्पा आरडब्ल्यूए (Omaxe Forest Spa RWA) सूरजकुंड रोड, फरीदाबाद ने हाल ही में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु ₹1,11,000/- (एक लाख ग्यारह हज़ार रुपये) की राशि जिला प्रशासन फरीदाबाद एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी को प्रदान की है।इस अवसर पर सोसायटी प्रबंधक विकास नागर ने चेक फरीदाबाद के अतिरिक्त उपायुक्त  सतबीर सिंह मान को सौंपा। इस दौरान भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के सचिव  बिजेंद्र सेहरोत भी उपस्थित रहे।

आरडब्ल्यूए की अध्यक्ष प्रो. डॉ. दीप्ति तनेजा ने कहा कि –“यह सहयोग हमारी सोसाइटी के प्रत्येक परिवार की ओर से उन प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना और सहयोग का प्रतीक है, जो इन कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि यह राशि राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहायक होगी और हम प्रार्थना करते हैं कि पीड़ित परिवार जल्द इस संकट से उबर सकें।”

आरडब्ल्यूए का मानना है कि कठिन समय में समाज के सभी वर्गों का छोटा-सा सहयोग भी बड़ी शक्ति बन जाता है। सोसाइटी ने अपील की कि सभी नागरिक आगे बढ़कर जरूरतमंदों की मदद करें।

Related posts

जिला के समस्त सरपंच, पंच, ग्राम सचिव, पटवारी,नम्बरदारों का सम्मेलन किया जा रहा है।

Ajit Sinha

रोटरी क्लब स्वच्छ गुरुग्राम अभियान को अपने हाथ में लेती है,तो सरकार की ओर से सभी संसाधन उपल्बध कराए जाएगें, उमेश अग्रवाल।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने पोल्ट्री या पोल्ट्री उत्पादों के बारे में एडवाइजरी जारी की है-जरूर पढ़े 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x