Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम विश्वविद्यालय में हरियाली तीज पर कार्यक्रम आयोजित…

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग की ओर से हरियाली तीज के उपलक्ष्य में बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित हुआ।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति डॉ.मार्कण्डेय आहूजा ने सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संसार में सावन के सौंदर्य की छटा से सुंदर कुछ भी नहीं होता।तीज का यह त्योहार भगवान शिव और पार्वती के अटूट प्रेम बंधन को दर्शाता है।

डॉ.आहूजा ने आगे कहा कि त्योहार के मूल में शिक्षा ही है।मूल उद्देश्य शिक्षा से बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है।इस अवसर पर उन्होंने सभी को पेड़ लगाने के लिए आह्वान किया और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप हमेशा हँसते मुस्कुराते रहे और अपने जीवन में सफलता हासिल करें।

इस अवसर पर सभी महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और एक दूसरे को झूले झुलाए। कार्यक्रम में प्रो. एम. एस. तुरान जी, जनार्दन शर्मा जी, डॉ. अमन वशिष्ठ जी, सुमन वशिष्ठ जी, नीलम वशिष्ठ जी , डॉ. सुजाता जी ,डॉ, वंदना जी,डॉ. एकता जी और डॉ शुभम गांधी जी के साथ साथ समस्त विश्वविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

Related posts

जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर एक कॉलेज में बनने वाले मतगणना केंद्रों व स्ट्रांग रूम का लिया जायजा

Ajit Sinha

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर लाभ दिलाने के लिए लंबित ऑडिट पैरों के शीघ्र निपटान के निर्देश।

Ajit Sinha

गवर्नमेंट कॉलेज , सेक्टर 14 की छात्राओं को कैंपस में ही मिलेगी आईटी स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग और यूपीएससी की कोचिंग

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x