Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

खेड़ी कलां गांव में घुस कर एक महिला पर कातिलाना हमला करने के नियत से गोलियां चलाने के दो आरोपित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रेटर फरीदाबाद इलाके के खेड़ी कलां गांव में जबरन घुस कर एक महिला पर कातिलाना हमला करने के नियत से दो राउंड गोलियां चलाने वाले दोनों आरोपितों को आज थाना बीपीटीपी पुलिस ने अरेस्ट किया हैं। घटना बीते 30 जुलाई 2021 की हैं। अरेस्ट किए गए दोनों आरोपितों के नाम प्रवीण और अंकित उर्फ़ राका निवासी गांव खेड़ी कलां , फरीदाबाद हैं। पुलिस ने इनके पास दो देशी पिस्तौल व तीन खाली खोल बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक बीते 30 जुलाई 2021 को शिकायतकर्ता बबीता निवासी गांव खेड़ी कला, फरीदाबाद ने थाना बीपीटीपी पुलिस को बताया कि आरोपित प्रवीण और अंकित उनके गांव में आए और गाली गलौज करने लगे, महिला के विरोध करने पर आरोपित प्रवीण और राका ने शिकायतकर्ता महिला के ऊपर कातिलाना हमला करने की नियत से उनपर दो फायर कर महिला को जान से मारने की धमकी देकर, अपने मोटर साइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।

पुलिस ने आज दोनों आरोपितों को अरेस्ट कर लिया है, अदालत से आरोपितों को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पुलिस ने आरोपित प्रवीण से एक देसी कट्टा 315 बोर और दो खाली खोल एवं अंकित से एक देसी पिस्तौल 32 बोर और एक खाली खोल बरामद कर आज दोनों आरोपितों को अदालत के सम्मुख पेश कर जेल भेज दिया है।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: राजनीति के बर्ताव पर निगाह डालेगी वेब सीरिज एक कर्फ्यू – राजेश नागर 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आदर्श नगर थाना क्षेत्र के एक मकान में एक नव-विवाहित महिला की गला रेत कर हत्या -एसीपी को इस वीडियो में सुने

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एक लड़की के साथ डियूटी के दौरान एक कंपनी में कंपनी के ही चार अधिकारीयों ने किया सामूहिक बलात्कार, केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x