Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने आज किए सभी मंडलों के मंडल प्रभारी नियुक्त

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फ़रीदाबाद:आज भारतीय जनता पार्टी, फ़रीदाबाद के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में ज़िला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।  बैठक में ज़िला अध्यक्ष द्वारा  संगठन के कार्यों को सुचारु रूप से चलाने व संगठन के विस्तार हेतु फरीदाबाद की सभी 6 विधानसभाओं के 20 मंडलों के  मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की गई। सीकरी मंडल को लख्मीचंद भारद्वाज,छांयसा मंडल को आर.एन सिंह,फतेहपुर मंडल को सुनीता बघेल,नंगला मंडल को राजन मुथरेजा,डबुआ मंडल को मुकेश अग्रवाल,पाली मंडल को बिजेंद्र नेहरा,जवाहर कॉलोनी मंडल को संजीव भाटी,बडखल मंडल को मान सिंह, एन.एच मण्डल को भारती भाकुनी, मेवला मंडल को मनोज वशिष्ठ,

बल्लबगढ़ मंडल को प्रवीन चौधरी,मुजेसर मंडल को पंकज रामपाल,आदर्श नगर मंडल को  हरेन्द्र भडाना,फरीदाबाद मंडल को रविन्द्र त्यागी,अजरौंदा मंडल को भगवान सिंह,सीही मंडल को  अनिल नागर,सेहतपुर मंडल को मदन पुजारा, सराय मंडल को मूलचन्द मित्तल,खेडी मंडल को पुनीता झा,तिगांव मंडल को नन्दकिशोर शर्मा मंडल प्रभारी के रूप में देखेंगे। 

ज़िला अध्यक्ष ने कहा कि ज़िले के इन सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुभव का लाभ मंडल अध्यक्षों और मंडल कार्यकारिणी के सदस्यों को मिलेगा।सभी मंडल  प्रभारियों के माध्यम से  मंडल  में संगठनात्मक कार्य को और अधिक गति मिलेगी जिससे जिले में संगठन मजबूत होगा। पार्टी के कार्यक्रमों को योजना अनुसार प्रभावी तरीक़े से आयोजित करवाना, संगठन का विस्तार करना, कार्यकर्ताओं के माध्यम से पार्टी की रीति नीतियों को जन जन पहुँचाकर योजनाओं का लाभ दिलवाना, बूथ स्तर पर पार्टी के संगठन को मज़बूत करना आदि कार्यों की समय समय पर समीक्षा करके मंडल को प्रभावी बनाना मंडल प्रभारियों का दायित्व रहेगा । जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने सभी नवनियुक्त मंडल प्रभारियों को बधाई दी। इस बैठक में ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, महामंत्री मूलचंद मित्तल, आर एन सिंह, ज़िला उपाध्यक्ष अनिल नागर, बिजेंद्र नेहरा, मान सिंह, पंकज रामपाल, संजीव भाटी, लखनी चंद भारद्वाज ,ज़िला सचिव हरेन्द्र भड़ाना, मुकेश अग्रवाल, रवीन्द्र त्यागी, भारती भाकुनी, पुनीता झा, सुनीता बघेल,जिला विस्तारक ललित बंसल, मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, सोशल मीडिया संयोजक अमित मिश्रा उपस्थित रहे । 

Related posts

फरीदाबाद :कंपनी मैनेजर और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ड्यूटी के दौरान श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को चुना जाएगा ‘हीरो ऑफ द वीक’-पुलिस कमिश्नर राकेश

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रेटर फरीदाबाद मे हाई-राइस हाइड्रोलिक प्लेटफार्म के लिए धरने-प्रदर्शन की योजना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x