Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के गाने पर जैमी-जॉनी लीवर ने किया डांस-देखें शानदार वायरल वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: फिल्मों से इन दिनों दूर चल रहे देश के जाने माने कॉमेडियन जॉनी लीवर अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत लेते हैं.जॉनी लीवर के साथ उनके दोनों बच्चे जैमी लीवर और जेस्सी लीवर भी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर काफी चर्च में बने रहते हैं.

खासकर जॉनी की बेटी जैमी लीवर अक्सर अपने पिता के साथ वीडियो में देखी जाती हैं. जॉनी और जैमी लीवर का एक और शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर सामने नजर आया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इस वीडियो में बाप-बेटी की जोड़ी को डांस करते हुए देखा जा सकता है.जोकि अपने आप में गर्व की बात हैं


इस नए वीडियो को जॉनी लीवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें उनके साथ जैमी भी नजर आ रही हैं.दोनों फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के हाल में रिलीज गाने ‘चुरा के दिल मेरा’ पर डांस करते हुए देखे जा सकते हैं.

वीडियो में दोनों इस गाने का हुक स्टेप करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में जहां जॉनी लीवर का वहीं पुराना मस्ती भरा अंदाज देखने को मिल रहा है, वहीं उनकी बेटी जैमी बड़ी ही खूबसूरती से डांस कर रही हैं.

Related posts

झपटमारों और जेबकतरों से मोबाइल फोन खरीद नेपाल भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपित अरेस्ट, 224 मोबाइल फोन बरामद।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अमेरिका से विशेष विमान से दिल्ली लाया गया।

Ajit Sinha

नजफगढ़ किसान मोर्चा बीजेपी इकाई के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र की गोली मार कर हत्या करने के मामले में शूटर सहित 6 अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x