Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

झपटमारों और जेबकतरों से मोबाइल फोन खरीद नेपाल भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपित अरेस्ट, 224 मोबाइल फोन बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ की टीम ने आज बुधवार को लुटेरों एवं जेबकतरों से सस्ते दामों में मोबाइल फोन को खरीदकर और इन मोबाइल फोनों के मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान से लॉक खुलवाकर मुंगेर , बिहार के रास्ते नेपाल ले जाने वाले अन्तर्राज्यीय एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किए है।

इनके कब्जे से छीने एवं चोरी के 224 मोबाइल फोन बरामद किए है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम  वृंदावन, निवासी ग्राम मुजफ्फरगंज, थाना हवेली खड़गपुर, जिला मुंगेर, बिहार, उम्र 23 वर्ष, स्कूल छोड़ चुका है। वह अलग-अलग चोरों और झपटमारों से चोरी के मोबाइल फोन खरीदता था और फिर इन मोबाइल फोनों को मुंगेर, बिहार के रास्ते नेपाल भेजता था, मुकेश कुमार, निवासी ग्राम महाकोला, थाना हवेली खड़गपुर, जिला मुंगेर, बिहार, उम्र 21 वर्ष, 10वीं कक्षा तक पढ़ा है। वह आरोपित  वृंदावन का सहयोगी है, विक्की बिंद, निवासी डीआरपी लाइन, पुल मिठाई, दिल्ली एवं ग्राम मुजफ्फरगंज, जिला मुंगेर, बिहार, उम्र 20 वर्ष, स्कूल छोड़ चुका है और आरोपित  मुकेश कुमार का सहयोगी है, विकास पांडे, निवासी बी-ब्लॉक, न्यू अशोक नगर, दिल्ली, उम्र 24 वर्ष, स्नातक है। वह गफ्फार मार्केट में मोबाइल रिपेयर की दुकान चलाता है।

Related posts

17 वर्षीय लड़की के साथ धोखे से फ्लैट में ले जाकर बलात्कार करने के मामले में दो दोस्तों को गिरफ्तार किए हैं।

Ajit Sinha

विदेशी नागरिकों के कंप्यूटर में वायरस डालकर उसे ठीक करने के नाम ठगने वाले, फर्जी कॉल सेन्टर का पर्दाफाश, 2 महिला समेत 18 अरेस्ट।

Ajit Sinha

गुरुग्राम: अपराध शाखा ,सेक्टर -10 ने आज तिहरे हत्याकांड के दो और आरोपित को किया अरेस्ट। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x