Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने लता मंगेशकर के ‘अजीब दास्तां है ये’ गाने पर दिए जबरदस्त एक्सप्रेशन, देखें वायरल वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली : फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपनी अदाओं से करोड़ों  लोगों का दिल चुरा लेती हैं. माधुरी की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वे जब भी अपनी कोई वीडियो व तस्वीर शेयर करती हैं, वह झट से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. इसी बीच डांस दीवाने 3  के सेट से एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिस में वे लता मंगेशकर के ‘अजीब दास्तां है ये’ गाने पर एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं. वीडियो में माधुरी दीक्षित  की खूबसूरती देखते ही बन ती  है.


अपने इस वीडियो को माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इसमें वे लाल रंग की साड़ी, मल्टी कलर नेकपीस और बंधे हुए बालों के साथ किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहीं.सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री  ने लिखा है, ‘अजीब दास्तां है ये’. माधुरी  के इस वीडियो पर फैन्स की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इस तरह से लोग माधुरी  के इस ताजातरीन  वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. वीडियो को अभी तक 2 लाख 92 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं. 

Related posts

कैलाश गहलोत ने दिल्ली अग्निशमन विभाग के साथ की बैठक; गर्मी के मौसम से पहले की जा रही तैयारियों का लिया जाएजा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रायन इंटरनेशनल स्कूल का मोंटेसरी स्नातक और वार्षिक दिवस समारोह आयोजित,छात्रों की प्रतिभा और उपलब्धियों का प्रदर्शन-देखें वीडियो।

Ajit Sinha

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्षा, श्रीमती सोनिया गांधी का छठ पर्व संदेश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x