Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस अवैध व नकली शराब के खिलाफ चलाएगी विशेष अभियान-विर्क

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस ने प्रदेश में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री व तस्करी का पता लगाकर  इसके खात्में के लिए 15 दिनों का एक विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है ताकि जहरीली शराब से संबंधित किसी भी तरह की अप्रिय घटना की संभावना को रोका जा सके। यह अभियान एक जून से शुरू होकर 15 जून तक चलेगा।
 
अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था), हरियाणा,  नवदीप सिंह विर्क ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा एक बहुआयामी रणनीति तैयार कर अवैध शराब बनाने या तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।विर्क ने आगे कहा कि रणनीति के तहत सभी पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों को अतिरिक्त खुफिया सूत्रों को तैनात करते हुए अपने अधिकार क्षेत्र में अवैध व नकली शराब के निर्माण सहित इसकी बिक्री व तस्करी पर निगरानी के लिए विशेष टीम बनाने का निर्देश दिए गए हैं।पुलिस द्वारा आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाते हुए जिला व मंडल स्तर पर संयुक्त चैकिंग भी की जाएगी। इसके अतिरिक्त, पूर्व में इस तरह के अवैध धंधों में संलिप्त अपराधियों की गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखी जाएगी।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: साइबर फोरेंसिक लैब पंचकूला की मुस्तैदी से नाबालिग को ब्लैकमैल करने वाले अपराधियो को हुई कड़ी सजा

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नगर निगम, नगरपरिषद के चुनाव सिंबल पर लड़ेगी भाजपा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मिनी स्वीट्स कॉर्नर के मालिक से गोली चला कर 50 लाख की फिरौती मांगने वाला बंटी सरदार पुलिस की गिरफ्त में

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x