Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सेना को मिलने वाली ECHS सुविधा पर डाका डालने वाला गिरोह का पर्दाफाश, एक लड्की समेत चार गिरफ्तार, एक फरार  


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा की बिसरख पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो सेना के पूर्व सैनिकों को मिलने वाली ECHS सुविधा में सेंध लगा रहा था। फर्जी कागजात, पहचान की चोरी और फिर मौत के बाद भी धोखाधड़ी, और ₹6.5 लाख के मुफ्त इलाज के लालच में कैसे एक जीवित लड़की को कागजों पर ‘मुर्दा’ घोषित कर दिया गया, यह आपको हैरान कर देगा। पुलिस ने गिरोह के मास्टर माइंड और एक लडकी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है.सेंट्रल नोएडा के बिसरख थाना पुलिस की गिरफ्त में खड़े ये चार चेहरे—शिखा सिंह, यश सिंह, जितेंद्र यादव और दानिश खान। ये उस गिरोह के सदस्य हैं जो पिछले दो साल से फर्जी ECHS कार्ड के जरिए अस्पतालों में लाखों का चूना लगा रहे थे। गिरोह के मास्टर माइंड दानिश खान और अन्य आरोपियों ने वादी की पुत्री के असली ECHS और आधार कार्ड का उपयोग कर ‘तनु’ नाम की बीमार लड़की का 6,50,000 का इलाज मुफ्त में करवाकर सरकार को चूना लगाया। इलाज के दौरान जब तनु की मौत हो गई, तो आरोपियों ने उसकी पहचान छिपाने के लिए वादी की जीवित पुत्री के नाम से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तक बनवा डाला।

हैरानी की बात यह है कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड दानिश खान और उसका साथी प्रदीप पहले भी इसी तरह के फर्जीवाड़े में नोएडा के थाना फेस-2 से जेल जा चुके हैं। लेकिन जेल से बाहर आते ही इन्होंने फिर से वही धंधा शुरू कर दिया। ये लोग ऐसे मजबूर परिवारों को तलाशते थे जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है और फिर उन्हें फर्जी सैन्य दस्तावेज देकर अस्पतालों में भर्ती कराते थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि शिखा सिंह की बहन तनु लंबे समय से बीमार थी। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक परिचित के जरिए इनका संपर्क दानिश से हुआ। दानिश ने व्हाट्सएप पर फर्जी दस्तावेज भेजे और तनु को किसी और की पहचान देकर अस्पताल में भर्ती करा दिया। इस काम के बदले दानिश ने मोटी रकम भी वसूली।पकड़े गए की सभी आरोपी पढ़ें लिखे है, शिखा सिंह BBA, दानिश खान ने डी फार्मा किय हुआ है, जितेंद्र यादव ने MCA और यश सिंह 12वीं पास है. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोबाइल और फर्जी दस्तावेज बरामद कर लिए हैं। गिरोह का एक और सदस्य प्रदीप अभी भी फरार है जिसकी तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं।

Related posts

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल, 4 बदमाश अरेस्ट , कैमरा मैन लूटा हुआ 3 लाख का कैमरा बरामद

Ajit Sinha

जानवर कौन है..और किसको किस से डरना चाहिए.. यह इस सीसीटीवी के वीडियो को देखने के बाद आप खुद निर्णय लीजिए.हंगामा

Ajit Sinha

एसटीएफ ने एक कार से दो हेरोइन तस्करों को किया गिरफ्तार, दो किलों से अधिक हेरोइन बरामद।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x