Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

हरियाणा: जेजेपी के संगठन में विस्तार, एससी सैल में महत्वपूर्ण नियुक्तियां

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए अनुसूचित जाति (एससी) प्रकोष्ठ में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, एससी सैल के प्रदेशाध्यक्ष अशोक शेरवाल व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद 27 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। जेजेपी एससी सैल की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रीतम कौलेखां व राजकुमार भोला को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं बलजीत सारसर को प्रदेश महासचिव, मदन लाल धानक को प्रदेश संगठन सचिव तथा कश्मीरा सिंह हंसढहर को प्रदेश प्रचार सचिव बनाया गया है।पार्टी ने एससी सैल में सभी 22 जिला प्रधानों की भी नियुक्तियां कर दी है। इनमें अंबाला में डॉ. रविंद्र कुमार, भिवानी में डॉ.सीता राम सिंघाल, दादरी में प्यारे लाल लांबा, फरीदाबाद में हनुमान खिची व फतेहाबाद में सतबीर दैहमन जिलाध्यक्ष होंगे। इसी तरह गुरुग्राम में अमर नाथ, हिसार में ताराचंद ओड, झज्जर में सतबीर सिंह, जींद में गंगा सिंह, कैथल में कृष्ण बाजीगर और करनाल में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भीम जलाला को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का जिला प्रधान बनाया गया है। इनके अलावा एससी सैल में कुरुक्षेत्र में राम किशन ज्योतिसर,महेंद्रगढ़ में राजबीर सिंह गुलावला,नूंह में धर्मपाल , पलवल में राम गोपाल, पंचकुला में अमित सोनकर, पानीपत में ईश्वर सिंह और रेवाड़ी में एडवोकेट सुधीर कुमार को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं रोहतक में महिन्द्र कुमार, सिरसा में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी निर्मल सिंह मलड़ी, सोनीपत में रोशन लाल और यमुनानगर में राजपाल को जिला प्रधान की जिम्मेदारी दी गई है।

Related posts

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक थाने में तैनात एएसआई कमला को 25 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

मेवात के जमालगढ़ में विधायक द्वारा जुनैद की हत्या करने का आरोप फरीदाबाद पुलिस पर लगाए हैं,जो निराधार और बेबुनियाद हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:दिल में छोटे छेद के कारण मरीज को बार-बार होता था पैरालाइसिसि-डा. एस.एस बंसल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x