Athrav – Online News Portal
पंचकूला राजनीतिक हरियाणा

जनता को प्रधानमंत्री मोदी पर ही विश्वास, कांग्रेस झूठ का पुलिंदाः नायब सैनी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड, रेलवे और एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाने के साथ-साथ एम्स बनाने, मैडीकल कालेज बनाने पर ध्यान दिया। वहीं दूसरी ओर हरियाणा में मनोहर लाल की सरकार ने ऐसे काम किए हैं, जिनका लाभ लंबे समय तक लोगों को मिलता रहेगा। श्री सैनी ने कहा कि हरियाणा में सरकार ने ट्रांसफर पॉलिसी ऐसी बनाई जिससे हर कर्मचारी को लाभ मिला। उन्होंने कहा कि नई भर्ती में बिना खर्ची और बिना पर्ची नौकरी देने का काम किया गया। जिसके कारण आज हर गांव में  गरीब घर के 50 से 400 तक बच्चे नौकरी में लगे हैं। 10 वर्षों में डबल इंजन सरकार ने इतने काम किए हैं कि अब विपक्ष के लोग झूठ बोलकर लोगों को बरगलाकर वोट हथियाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता जानती है कि यह लोग झूठ बोलकर वोट हथियाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने राजस्थान में किसानों का कर्ज माफ करने के नाम पर वोट तो लिया, लेकिन कर्ज माफ नहीं किया,जिसके कारण साढ़े चार हजार किसानों ने आत्महत्या कर ली और 16000 किसानों की जमीन कुर्क हो गई।

नायब सैनी अंबाला लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के समर्थन में “विजय संकल्प रैली“ को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की अनेक बड़ी-बड़ी समस्याओं का समाधान करने का काम किया है, जिनमें धारा 370 को खत्म करना,राम मंदिर का निर्माण करना,सीएए लागू करना, बोडो समस्या का समाधान शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला के साथ उनका पुराना नाता है। उन्होंने अपनी राजनीतिक शुरुआत यहीं से की थी। आज पूरे हरियाणा से एक ही आवाज आ रही है कि अबकी बार- 400 पार। सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा बड़े मार्जिन से जीत दर्ज कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने इतने काम किए हैं कि आज प्रदेश का हर नागरिक पूरी तरह से खुश है और सरकार ने सुशासन का नया उदाहरण प्रस्तुत किया है। कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकालने और लोगों को न्याय देने की बात पर बोलते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि इस देश को तोडऩे और लोगों के साथ अन्याय करने का काम किसी ने किया है तो वह कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को यह बातें करने से पहले अपने पूर्वजों के कार्य देखने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हरियाणा में हमेशा 24 घंटे बिजली देने का वायदा करती रही, लेकिन कभी उसने 24 घंटे बिजली देने का काम नहीं किया, लेकिन भाजपा ने 24 घंटे बिजली देने का काम किया। उन्होंने कहा की बिजली के मामले में देश के 18000 गांव पूरी तरह से अंधेरे में डूबे हुए थे, जहां बिजली नाम की कोई चीज नहीं थी, लेकिन पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन गांवों से अंधेरा मिटाकर यहां बिजली देने का काम किया है। सीएम सैनी ने कहा कि आज देश में ऐसे राजनीतिक हालात हैं कि देश की जनता नरेंद्र मोदी को 400 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करवाकर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले चुकी है और कांग्रेस को विपक्ष में बैठने का भी मौका नहीं मिलने वाला है।

Related posts

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने 4 दिवसीय पहली हरियाणा राज्य रैंकिंग टेबल टैनिस चैंपियनशिप किया का आगाज़

Ajit Sinha

चंडीगढ़:प्रदेशभर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए तीनों चरण के पंचायत चुनाव- धनपत सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद:नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने आज जजपा अध्यक्ष अजय चौटाला का किया धन्यवाद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x