Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: दो करोड़ रुपये की 17.12 क्विंटल  गांजा पत्ती बरामद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा महेंद्रगढ़ जिले में एक कैंटर से 17.12 क्विंटल से अधिक गांजा पत्ती बरामद की गई है। बरामद नशे की खेप की अंतर राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2 करोड़ रूपये है।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गश्त के दौरान पुलिस की एक टीम को सूचना मिली थी कि बारड़ा गांव के पास एक लावारिस कैंटर खड़ा है जिसमें नशीला पदार्थ हो सकता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। शक होने पर वाहन से डिस्पोजेबल ग्लास की पेटियों के नीचे 33 प्लास्टिक के बोरे बरामद हुए, जिनका वजन करने पर वाहन से कुल 17 क्विंटल  12 किलोग्राम 760 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। मौके से चालक पहले ही फरार हो गया था।अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मादक पदार्थ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Related posts

फरीदाबाद:केंद्रीय मंत्री मनोहर,कृष्णपाल बोले, रूठों को मना लेंगे, विपुल और राजेश बोले,एक लाख वोटों से जीतेंगे-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीएलएफ इंडस्ट्रियल इलाके में आज एक एक्सपोर्ट  कंपनी में लगी भयानक आग, 18 दमकल की गाड़ियों पर पाया काबू

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x