Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद: जे. सी बोस विश्वविद्यालय में मनाया गया शिक्षक मिलन समारोह।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के स्टाफ़ क्लब द्वारा शिक्षक मिलन समारोह मनाया गया। शाकुंतलम सभागार में आयोजित  शिक्षक मिलन समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे कुलपति सुशील कुमार तोमर ने स्टाफ क्लब के सदस्यों व उपस्थित जन को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से आपसी भाई-चारा एवं सौहार्द स्थापित होता है।

भारतीय संस्कृति को कायम रखने के लिए सभी त्योहार एवं  राष्ट्रीय पर्व भविष्य में सभी मिलजुल कर मनाएं। एक दूसरे का उत्साह वर्धन कर प्रेमपूर्वक वातावरण  बनाए रखने में सहयोग करें। ऐसे भाव का विद्यार्थी भी अनुसरण करेंगे तभी स्टाफ क्लब का मूल उद्देश्य सार्थक होगा।कुलसचिव डॉ सुनील कुमार गर्ग ने भी इस नए क्लब की टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। स्टाफ क्लब संरक्षक स्वीटी तोमर द्वारा  स्व लिखित कविता  की प्रस्तुति ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। सहायक प्राध्यापक सीताराम द्वारा प्रस्तुत देश भक्ति गीत पर आधारित बांसुरी वादन पर समस्त सभागार तालियों से गुंजायमान हो गया।

प्रो राजेश आहुजा ने अपनी अंग्रेजी की कविता से उपस्थित साथियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष प्रो तिलक राज ने  सभी स्टाफ के पहुंचने पर आभार प्रकट किया और कहा की यह क्लब इसी तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित करता रहेगा।कार्यक्रम का संचालन क्लब उपाध्यक्ष  प्रो अंजू गुप्ता , सचिव डॉ  सूरज गोयल , सह-सचिव आरती सिंह एवं कोषाध्यक्ष डॉ अनुराग गौड़  द्वारा किया गया।

Related posts

फरीदाबाद:शहर की जनता को बिना डोनर लिए सिर्फ लैब चार्ज लेकर मिलेगा ब्लड,संस्था के ब्लड बैंक का केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल ने किया उद्घाटन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अरावली के जंगल में एक नीले रंग की बैग में मिले इंसानी धड़, आदमी की हैं , या महिला की, ये अभी पता नहीं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भारती की हत्या उसके पूर्व प्रेमी ने गला काट कर की थी, डीएलएफ क्राइम ब्रांच तीन आरोपित को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x