Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सोशल मार्केटिंग साइट पर मोबाइल आई फोन बेचने और इंश्योरेंस कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश। 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा कोतवाली- 24 की पुलिस सोशल मार्केटिंग साइट पर मोबाइल आई फोन बेचने और मोबाइल फोन का इंश्योरेंस कराने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर दो महिलाओं , समेत पांच आरोपितों  को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपितों  के कब्जे से 10 मोबाइल फोन, 8 एटीएम कार्ड, दो सीपीयू, दो मॉनिटर, दो की-बोर्ड और 5 केबल बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपितों  को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस की गिरफ्त में खड़े हैदर अली उर्फ अयान, राहुल त्रिपाठी, शुभम कुमार उर्फ शिवम, खुशबू कुमारी और सोनिया को पुलिस ने गांव चौड़ा सेक्टर- 22 से गिरफ्तार किया है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि यह सभी आरोपित गांव चौड़ा में ईश्वर चंद के मकान मैं किराए पर रहते थे और फर्जी आईडी के मोबाइल नंबरों से अमेज़न एवं ओएलएक्स जैसी सोशल मार्केटिंग साइट पर आईफोन की फोटो डालकर उसे बेचने का आफ़र देते थे और मोबाइल से मैसेज कर बातचीत करते थे और मोबाइलों की कीमत 20 से 25 हज़ार पर तय करने के बाद पेमेंट बैंक के फर्जी अकाउंट में डलवा लेते थे। ये लोग आई-फोन का बीमा कराने के नाम पर भी पैसे वसूलते थे। जैसे ही पैसे इनके बैंक के अकाउंट आते थे । तुरंत यह एटीएम से पैसे निकाल लेते थे और उस नंबर को ब्लैक लिस्ट में डाल दे देते थे। आरोपितों ने अब तक 100 से अधिक लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुके हैं। इनका नेटवर्क झारखंड, मध्य प्रदेश, बंगाल अन्य राज्यों में फैला था जहां उन्होंने बड़े पैमाने पर ठगी की है। पुलिस ने इन आरोपितों  के कब्जे से 10 मोबाइल फोन, 8 एटीएम कार्ड, दो सीपीयू, दो मॉनिटर, दो की-बोर्ड और 5 केबल  बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपितों  को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related posts

इनामी गैंगस्टर एक्ट में वांछित, अंतरराज्यीय गांजा तस्कर, पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से हुआ घायल- पकड़ा गया।

Ajit Sinha

मेसर्स गीतांजलि जेम्स लिमिटेड के परिसमापक को अब तक लगभग 310 करोड़ रुपये के अचल/चल संपत्तियां सौंपी जा चुकी हैं।

Ajit Sinha

खूंखार गैंगस्टर संदीप उर्फ़ काला जठेड़ी, टीनू भिवानी और राजू बसोंदी गैंग का एक कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ़ लाठ पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x