Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणाः कोविड-19 के गंभीर रूप के बीच ऑक्सीजन व कोरोना दवा की कालाबाजारी में 67 अरेस्ट। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस द्वारा पिछले 18 दिनों में प्रदेश में ऑक्सीजन, ऑक्सीजन सिलेंडर और रेमेडिसविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के आरोप में 67 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 23 अप्रैल से 10 मई तक कुल 33 प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 409 ऑक्सीजन सिलेंडर और 130 रेमेडिसविर इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।
         
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने बुधवार को बताया कि पुलिस टीमों ने इस संबंध में जारी हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना मिलने के बाद अलग-अलग जिलों में रेड करते हुए ऑक्सीजन और रेमेडिसविर की कालाबाजारी में लगे आरोपियों को काबू किया है। कोविड के वर्तमान प्रकोप के बीच ऑक्सीजन और जीवन रक्षक दवाओं की मांग बढ जाने से बहुत से गैरकानूनी लोग जल्दी पैसा बनाने के चक्कर में ऑक्सीजन सिलेंडर और ऐसी दवाइयां की कालाबाजारी में लग गए।  
         
उन्होंने कहा कि हरियाणा के सात अलग-अलग जिलों में ऑक्सीजन और ऑक्सीजन सिलेंडरों की कालाबाजारी के संबंधित कुल 13 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इन मामलों में 19 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 409 ऑक्सीजन सिलेंडर की रिकवरी की गई है। इसी प्रकार,रेमेडिसविर इंजेक्शन की काला बाजारी के संबंध में 11 अलग-अलग जिलों में 20 मामले दर्ज कर 48 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने 130 इंजेक्शन भी बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पुलिस टीमें ऑक्सीजन सिलेंडरों और दवाओं की कालाबाजारी रोकने के लिए अथक प्रयास कर रही हैं। नागरिक मोबाइल नंबर 7087089947 और टोल-फ्री नंबर 1800-180-1314 पर डायल करके ऑक्सीजन सिलेंडर और रेमेडिसविर की कालाबाजारी की सूचना पुलिस को दे सकते हैं। कालाबाजारी में लगे किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: अपराध शाखा , सेक्टर -30 की टीम ने आज चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटने के मामले में 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha

चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली,ईमेल की जांच

Ajit Sinha

फरीदाबाद:गीता जयंती थीम पर रंगोली, श्लोकों उच्चारण और निबंध प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x