Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: अपराध शाखा , सेक्टर -30 की टीम ने आज चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटने के मामले में 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: अपराध शाखा , सेक्टर -30 की टीम ने आज शनिवार को थाना ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में एक युवक को चाकू घोंप कर मोबाइल फोन लूटने के सनसनीखेज मामले में 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह सनसनीखेज वारदात गत 8 अप्रैल 2025 की रात की है। इस संबंध में थाना ओल्ड फरीदाबाद में कानून की उचित धाराओं के तहत सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मुकदमे में आज 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत 9 अप्रैल को थाना ओल्ड फरीदाबाद में निरमा देवी निवासी  बसेलवा कॉलोनी, फरीदाबाद ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि गत 8 अप्रैल को समय करीब 11:00 बजे रात को उसका बेटा सन्नी जागरण से वापस घर आ रहा था तो गली नंबर-13 के पास 6/7 लड़कों ने उसके बेटे को चाकू मारकर मोबाइल फोन लूट लिया, जिस शिकायत पर थाना ओल्ड फरीदाबाद में हत्या के प्रयास व डकैती की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

उनका कहना है  कि अपराध शाखा सेक्टर- 30 की टीम ने कार्रवाई  करते हुए मोहन, सुनील  बादल, ध्रुव निवासी  बसेलवा कॉलोनी, विकास निवासी  ओल्ड चुंगी रोड तथा राहुल निवासी  भूड़  कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पूछताछ में सामने आया कि पीड़ित बसेलवा  कॉलोनी के ही एक दूसरे ग्रुप के लड़कों के साथ रहता था, जिस ग्रुप के साथ आरोपितों  का झगड़ा चल रहा था। गत 8 अप्रैल को पीड़ित रात के समय अपने घर जा रहा था तो आरोपितों ने उसको रास्ते में रोककर चाकू मारा और उसका मोबाइल फोन लूट लिया।आरोपितों को अदालत में पेश कर मोहन, बादल, विकास को पुलिस रिमांड लिया जाएगा बाकी को जेल भेजा जाएगा।

Related posts

एक युवती ने जिला अस्पताल के शौचालय में एक बच्चे को जन्म दे दिया।

Ajit Sinha

15 लड़कियों से चैट करता,3 लड़कियों की अश्लील वीडियो और तस्बीरें लेने में सफल रहा,6 साल से पिता से बात नहीं की-अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :भाजपा नेता व रेलवे बोर्ड के सदस्य हरि निवास भड़ाना के छोटे भाई नरेंद्र भड़ाना की सड़क हादसे में मौत,अभी अंतिम संस्कार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x