Athrav – Online News Portal
Uncategorized

फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच -48 ने आज नकली शराब के कैन से भरे एक कंटेनर सहित दो तस्करों को अरेस्ट किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच,सेक्टर- 48 की टीम ने आज अवैध रूप से शराब की तस्करी करते हुए एक टैंकर से 1800 लीटर नकली शराब के साथ दो तस्करों को अरेस्ट किए हैं। अरेस्ट किए गए आरोपितों में महेंद्र और रतन शामिल है जोकि फरीदाबाद के ही रहने वाले हैं।

प्रभारी राकेश सिंह की टीम ने एक मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना सारन क्षेत्र से नकली शराब से भरा एक कंटेनर बरामद किया। जिसमें लगभग 50 लीटर के क्षमता वाले 38 कैन मौजूद थे। जिनमें अवैध शराब भरी हुई थी।आरोपितों से जब शराब का लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके जिसके पश्चात दोनों आरोपितों  को ट्रक सहित अरेस्ट किया गया। दोनों आरोपितों को अरेस्ट करके उनके खिलाफ थाना सारन  में एक्साइज एक्ट व सरकारी आदेशों की अवहेलना की कई  धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान सामने आया कि यह ट्रक फरीदाबाद की गांधी कॉलोनी के रहने वाले मदन गोपाल का है। वह तो केवल ड्राइवरी का काम करते हैं। मदन गोपाल ने ही उन्हें शराब ले जाने के लिए कहा था। उन्होंने बताया कि यह शराब वह बादली के पास से लेकर आए थे और इसे अलीगढ़ लेकर जाना था और इसी बीच पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया। पूछताछ पूरी होने के पश्चात दोनों आरोपितों  को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है और तस्करी के मुख्यारोपी  मदन गोपाल कि पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही अरेस्ट किया जाएगा।

Related posts

विश्व का सबसे पुराना और कार्य कर रहा इंजन “फेयरी क्विन” एक बार फिर विरासत ट्रेन ले जाएगा

Ajit Sinha

Second news in goodnews

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस में तैनात डीएसपी मनीष सहगल तथा उप-निरीक्षक उमेश राष्ट्रपति पदक से किए जाएंगे सम्मानित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x