Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद व्यापार

फरीदाबाद: व्यापार संगठनों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से सुबह 6 से 11 बजे तक सभी दुकानें खोलने की मांग की

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर एवं गृहमंत्री अनिल विज से मांग की है कि लॉकडाऊन की इस अवधि में एक सीमित समय के लिए सभी दुकानों को खोलने की अनुमति दी जानी चाहिए। व्यापार मंडल फरीदाबाद के प्रधान जगदीश भाटिया, ओल्ड फरीदाबाद के प्रधान नीरज मिगलानी, बल्लभगढ़ बस अडडा मार्केट ऐसोसिएशन के प्रधान प्रेम खटटर एवं जवाहर कालोनी मार्केट एसोसिएशन के प्रधान नीरज भाटिया ने कहा है कि लॉकडाऊन की नई गाईड लाईन में बहुत सी दुकानों को खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। जबकि बहुत से व्यापारियों की दुकानों को बंद रखा गया है।

ऐसे में जिले के सभी व्यापारियों की मांग है कि सुबह 6 बजे से लेकर सुबह 11 बजे तक सभी दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाए। इसके बाद सभी दुकानों को बंद करवा दिया जाए। इस नीति से जहां व्यापारियों को भेदभाव से राहत मिलेगी, वहीं सभी दुकानों के खुलने से लोगों को भी सामान खरीदने में राहत प्रदान की जा सकेगी। व्यापार मंडल फरीदाबाद के प्रधान जगदीश भाटिया ने कहा कि सुबह 6 से सुबह 11 बजे तक पांच घंटे के लिए बाजार की सभी दुकानें खुलने से जहां व्यापारी वर्ग को काफी राहत मिलेगी, वहीं आम जनता को भी इससे लाभ होगा। दुकानदारों के सामने रोजी रोटी का संकट काफी हद तक सुलझ जाएगा। लेकिन इस टाईम के तत्काल बाद सभी दुकानों को बंद करवा दिया जाए, ताकि बाजार में लोगों की दिन भर भीड़ जुटी ना रहे। श्री भाटिया ने सीएम मनोहर लाल, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर एवं गृहमंत्री अनिल विज से अपील की है कि इस नियम को लागू करवा दिया जाए, ताकि जिले के व्यापारी एवं जनता को राहत मिल सके और लॉकडाऊन भी लागू रह सके। इससे सरकार को भी लाभ मिलेगा और लॉकडाऊन के सभी नियमों को आसानी से पालन करवाया जा सकेगा। 

Related posts

शहीदी दिवस पर गांव अटाली में पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया शौर्य चक्र विजेता शहीद संदीप सिंह की मूर्ति का अनावरण

Ajit Sinha

फरीदाबाद की धरती पसीना बहा पार्टी को मजबूत करने वाले ओ पी वर्मा को आप ने बनाया लोकसभा क्षेत्र का उपाध्यक्ष।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पार्क की जमीनों को कब्ज़ा कर और उसमें दुकानें व बैंकट हॉल बना कर मोटी कमाई कर रहा था, ध्वस्त कर डाला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x