Athrav – Online News Portal
नोएडा वीडियो

ग्रेटर नोएडा के फोम कंपनी में भीषण आग, कोई हताहत नहीं, लाखों का माल जलकर हुआ खाक-देखें वीडियो

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र में एनएच-91 पर स्थित बील अकबरपुर गांव में स्थित एक फोम बनाने वाली एक कंपनी में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। इससे आसपास के इलाके में अफ़रा-तफरी मच गई। कंपनी के पास पेट्रोल पंप भी था जिसके चलते पेट्रोल पंप पर भी भगदड़ का माहौल मच गया। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना फायर विभाग को दी सूचना मिलते ही फायर विभाग की कई  गाड़ियां मौके पर पहुंच गई आग बुझाने में जुट गई हालांकि आग कैसे लगी। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया लेकिन बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हालांकि आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका है।

आसमान छूता धुएं का गुबार, धूँ–धूँ कर जल रही इस फ़ैक्टरी में फ़ोम का समान बनाया जाता था ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में एनएच-91 पर स्थित इस फ़ैक्टरी देर रात अचानक आग लग गई।  फोम होने की वजह से आग ने फौरन ही विकराल रूप पकड़ लिया। देखते ही देखते आग की लपटें और धुएं का गुबार असमान छूने लगा। कंपनी के पास पेट्रोल पंप भी था जिसके चलते पेट्रोल पंप पर भी भगदड़ का माहौल मच गया वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को आग से दूर हटाया। दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। सीएफ़ओ अरुण कुमार का कहना है दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं। काफी देर तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में किसी जनहानि की कोई सूचना नहीं है। हालांकि आग बुझाए जाने तक कंपनी में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं। काफी देर तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जांच में यह माना जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉट सर्किट है।

Related posts

पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल, तीसरा कांबिंग के दौरान पकडा गया

Ajit Sinha

दिल्ली -एनसीआर में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले वाले गैंग का पर्दाफाश, मास्टर माइंड समेत आठ गिरफ्तार

Ajit Sinha

प्रदर्शन कर रहे थे सीटू कार्यकर्ता और जिलाध्यक्ष की दबंगो ने की पिटाई, पुलिस बनी रही मूक दर्शक, वीडियो वायरल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x