Athrav – Online News Portal
नोएडा स्वास्थ्य

पुलिस ने तत्परता से दो अनमोल जिंदगियां बचा कर, उन्हें नया जीवनदान दिया है।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
जहां कुछ पुलिस वाले अपने कुकृत्य से खाकी को बदनाम कर रहे हैं, वही गौतम बुद्ध नगर में खाकी के पहरुओ ने दो अनमोल जिंदगियां बचा कर उन्हें नया जीवनदान दिया है।  घटना नोएडा के कोतवाली फेस-2 की है जहां मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रसव पीड़ा से तड़पती गर्भवती महिला की सूचना मिलने पर पुलिस की महिला सुरक्षा इकाई टीम की तत्परता उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया और डॉक्टर के देख-रेख में प्रसव होने के बाद अब जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित है। महिला अपने घर का पता नहीं बता पा रही है। इसलिए पुलिस ने सामाजिक संस्थान की सहायता से बच्चे की परवरिश कर रही है। महिला को गवर्नमेंट सेंटर होम सेक्टर-34 में रखा गया है। महिला के परिजनों की तलाश की जा रही है। 
नोएडा पुलिस को डायल- 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई  कि सेक्टर- 93 बी पंचशील सोसाइटी के पास सड़क किनारे फुटपाथ पर एक गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से तडप रही है जो* कि मानसिक रूप से असंतुलित है इस सूचना पर डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा ने थाना फेस-2 पुलिस की महिला सुरक्षा इकाई टीम व पीआरवी को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए.  जिस पर फेस -2 पुलिस की महिला सुरक्षा इकाई टीम व पीआरवी द्वारा गर्भवती महिला को सीएचसी अस्पताल भंगेल ले जाया गया। अस्पताल में महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। और दो अनमोल जिंदगियो को बचाया जा सका. जच्चा- बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। पुलिस ने अपनी देखरेख में दोनों का डॉक्टरी उपचार करवाया। डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि पंचशील सोसाइटी के पास एक गर्भवती महिला पुलिस को गंभीर हालत में दिखी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया। वृंदा शुक्ला ने बताया कि अस्पताल में महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। जच्चा- बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। महिला की लगातार निगरानी करते हुये जिला अस्पताल में चैकअप कराया गया, जिससे ज्ञात हुआ की महिला दिल्ली की रहने वाली है जो कि दिमागी रुप से कमजोर है जिस कारण वह अपने घर का पता व सम्पर्क नहीं बता सकी। महिला सिर्फ अपने पति का नाम बता रही है,. थाना फेस 2 नोएडा पुलिस द्वारा सभी विधिक कार्यवाही करने के बाद  महिला को गवर्नमेंट सेंटर होम सेक्टर 34 में रखा गया है. वही नवजात शिशु को चाइल्ड लाइन की सहायता से बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार साँई कृपा होम सेक्टर 12 नोएडा मे दाखिल किया गया। पुलिस के इस तत्परता पुर्वक कार्य से महिला व बच्चे की समय रहते जान बचायी जा सकी।

Related posts

पलवल: अपराध शाखा, पलवल की टीम ने आज दो गाड़ियों में भरे 138 किलों ग्राम गांजा सहित तीन तस्करों को अरेस्ट किए हैं।

Ajit Sinha

रोडवेज के बाद हुए विवाद में एक समुदाय के लोगों ने मचाया बवाल; दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल समेत 3 को पीटा-अरेस्ट।

Ajit Sinha

दिवाली से पहले 54वां आईएचजीएफ दिल्ली फेयर आयोजन 14 अक्टूबर को, सौ से अधिक देशों के विदेशी खरीदार आएंगें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x