Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

ऑनर किलिंग: लड़की की हत्या, उसे सुसाइड बताया, बिना पोस्टमार्टम की कर दी अंतिम संस्कार, पुलिस वाले हैं पिता और चाचा, अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: थाना सिटी बल्लभगढ़ पुलिस की टीम ने ऑनर किलिंग के मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आज दो आरोपितों को अरेस्ट किया हैं .दोनों आरोपित आपस में सगे भाई हैं, मृतका  कोमल के पिता सोहन पाल जीआरपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर व चाचा शिव कुमार सिपाही के पद पर तैनात थे। परिजन ने  अपनी लड़की कोमल  की हत्या की, फिर उसे सुसाइड बताया और  बिना पोस्टमार्टम के ही अंतिम संस्कार कर दिया। 

पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता सागर ने पुलिस को बताया कि वह और मृतका कोमल कॉलेज के दिनों से ही एक दूसरे को काफी पसंद करते थे और इसी के चलते हैं उन्होंने बीते 8 फरवरी 2021 को मंदिर में शादी कर ली थी। जब शादी के बारे में कोमल ने अपने परिवार को बताया तो उन्हें यह बात पसंद नहीं आई जिसके बाद उन्होंने इस मामले में कोर्ट की शरण ली। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई। इसी बीच कोमल के परिजनों ने आश्वासन दिया कि अब उन्हें इस रिश्ते से कोई परेशानी नहीं और इसी के तहत उन्होंने बीते 19 फरवरी को कोमल और सागर की सगाई कर दी। पुलिस की माने तो कोमल के पति सागर ने बताया कि इस दौरान कोमल के परिजन उसे अपने साथ अपने घर ले गए।कोमल ने उसे फोन कर बताया कि उसके परिजन अभी भी इस शादी से खुश नहीं है। 18 मार्च को कोमल की एक सहेली ने सागर को फोन कर सूचित किया कि कोमल ने सुसाइड कर लिया है और उसका शव उसके गांव में जला भी दिया गया है। इस सूचना की जानकारी सागर ने अपने माता- पिता को दी। 

सागर के माता-पिता ने कोमल के घर जाकर देखा तो घर पर ताला लगा हुआ था पड़ोसियों से पता चला कि वह अपने गांव चले गए है। जिस के बाद वह अपने परिवार के साथ कोमल के पैतृक गांव सहरोला पहुंचे जहां उन्हें बताया गया कि कोमल ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस का कहना हैं कि शिकायतकर्ता सागर की सूचना पर पुलिस ने लड़की के पिता सोहनपाल और लड़की के चाचा शिव कुमार के खिलाफ कई हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपितों  की धरपकड़ के लिए टीम गठित कर दी थी। टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए लड़की के पिता सोहनपाल और चाचा शिवकुमार को धर दबोचने में कामयाबी हासिल हुई। एसएचओ सिटी बल्लभगढ़ सुदीप ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपितों से पूछताछ के दौरान सामने आया कि साजिश में शामिल चाचा शिवकुमार ने लड़की की गला दबाकर हत्या की थी। लड़की के पिता सोहनपाल जीआरपी में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं जबकि लड़की के चाचा शिवकुमार सिपाही के पद पर तैनात हैं। उन्होनें  बताया कि कल आरोपितों  को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर मामले में गहनता से पूछताछ की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद: नए राशन डिपो के लिए 20 अगस्त तक कर सकते है आवेदन : उपायुक्त विक्रम सिंह

Ajit Sinha

एसटीएफ ने मोस्ट वांटेड को किया गिरफतार, 25000 रूपए का था इनाम।

Ajit Sinha

पत्नी -प्रेमी अरेस्ट: पति की हत्या का राज 4 सालों तक अपने सीने में दबाए रखा, जब राज खुला तो सब के सब रह गए सन्न।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x