Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद के गुरु गोरखनाथ मंदिर में कोरोना संक्रमण के खत्मे व चीन का सामान कोई ना खरीदें, इस लिए हवन -यज्ञ किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: गुरु गोरखनाथ मंदिर, हनुमान नगर, ग्रेटर फरीदाबाद में गुरु गोरखनाथ मंदिर का चौदहवां स्थापना दिवस कोरोना को देखते हुए सादगी से मनाया गया।  गुरु गोरखनाथ मंदिर में रामेश्वर नाथ योगी, चंद्रमोहन ,रमाकांत योगी, राजेश जोगी, पूनम योगी ने परिवार सहित विश्व कल्याण के लिए वेद विद्वान शास्त्री गंगाराम जी द्वारा आज प्रात सुबह 8:30 बजे से हवन यज्ञ किया गया। हवन में मंदिर में आहुतियां एवं मंत्रों द्वारा सभी देवताओं का आव्हान एवं पूजन किया गया।
भगवान शिव, बाबा गोरखनाथ, मां काली, बाबा जाहरवीर, हनुमान जी सहित सभी देवी – देवताओं की पूजा कर विश्व कल्याण विश्व में शांति पूरे संसार एवं भारतवर्ष से कोरोना जैसी महामारी समाप्त हो, सभी ने मिलकर वेद मंत्रों द्वारा भगवान शिव एवं गोरखनाथ जी की आराधना की हे परमपिता परमात्मा पूरे विश्व पर दया कर सभी निरोगी एवं धन-धान्य हो पूरे भारत एवं विश्व का जनमानस सुखी रहे।  रामेश्वर नाथ योगी एवं वेद विद्वान शास्त्रों द्वारा किया गया सिद्ध स्थल गुरु गोरखनाथ मंदिर में हवन यज्ञ निश्चित ही जनकल्याणकारी निरोगी विश्व एवं भारत के लिए कल्याण कारी सिद्ध होगा। इस मौके पर बच्चों में प्रसाद वितरित किया गया भगवान गुरु गोरखनाथ जी से प्रार्थना की कि भारतवर्ष विश्व गुरु बने इस मौके पर रामेश्वर योगी ने जोगी समाज एवं नाम नाथ संप्रदाय से प्रार्थना की चीन का बना हुआ सामान न खरीदें और चीनी सामान का बहिष्कार करें। इस मौके पर तनीषा तन्वी सोनम ने वेद मंत्र गायत्री मंत्र ओम गुरु गोरक्ष नाथाय नमः जैसे मंत्रों का उच्चारण कर काली माता की पूजा आराधना कर बाबा गोरखनाथ को मना कर हवन यज्ञ में जन कल्याण के लिए आहुति डाली भगवान आप सबको देशवासियों को सुखमय जीवन प्रदान करें यही हमारी गुरु गोरखनाथ जी से प्रार्थना है  

Related posts

फरीदाबाद : सीएम फ्लाइंग के आरएमपी डॉक्टरों के क्लीनिकों में छापे से हड़कंप, 8 फर्जी आरएमपी डॉक्टरों को किया पुलिस के हवालें।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्य बनीं डॉ. सोनिया त्रिखा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आगामी 12 मई को एमसीएफ की सूची का एक जनवरी 2022 को आधार मानकर प्रारंभिक प्रकाशन होगा- डीसी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!