Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: तिगांव क्षेत्र में अपने मकान के ऊपरी मंजिल के एक कमरे में सो रहे एक लड़के की दो नकाबपोश बदमाशों ने की गला घोंट कर हत्या।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बीती रात तिगांव क्षेत्र के गांव भैसावली में दो नकाबपोश बदमाशों ने अपने मकान के एक कमरे में सो रहे एक 11 वर्षीय लड़के की गला घोंट कर हत्या कर दी। इस वारदात की सूचना तिगांव थाना पुलिस को आज तड़के लगभग साढ़े 5 बजे चली। जांच के बाद पुलिस ने लड़के के डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। अब इलाके की पुलिस और क्राइम ब्रांच की कई टीमें घटना स्थल पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार गांव भंसावली निवासी राकेश का लड़का यक्ष,उम्र लगभग 10 -11 साल अपने मकान के ऊपरी मंजिल के एक कमरे में बीती रात गहरी नींद में सो रहा था।  इस दौरान दो नकाबपोश बदमाश आए और उसकी सोते हुए अवस्था में गला घोंट कर हत्या कर दी। यक्ष की हत्या का पता उसके माता -पिता को आज तड़के करीब साढ़े पांच बजे लगी और इसके बाद इलाके के थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और इस वारदात की जांच शुरू कर दी गई । जांच पड़ताल के बाद पुलिस यक्ष के शव को पोस्ट मार्टम के जिले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। खबर के मुताबिक पुलिस की टीम इस वक़्त जांच में जुटी हैं। इस हत्या कांड में कई सवाल हैं सामने आए जिस पर से पुलिस आसानी से पर्दा उठा जल्द ही सकती हैं। जल्द ही यक्ष के हत्या आरोपितों  को पुलिस गिरफ्तार कर सकती हैं। 

Related posts

ब्रेकिंग: हरियाणा प्रदेश में कोरोना ब्लास्ट, आज कोरोना के 3748 नए केस आए हैं, जो कल के मुकाबले 1670 मरीज ज्यादा हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा नारकोटिक्स ब्यूरो का थाना उचाना में छापा, थाना परिसर में खड़े ट्रक से 398.150 किलो डोडा चूरा पोस्त पकड़ा

Ajit Sinha

नगर निगम के भ्रष्ट अधिकारी पर जरुरत ज्यादा संपत्ति होने पर सीएम से जांच की मांग, भगत सिंह ।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!