Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :उपायुक्त अतुल कुमार ने यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने व कुछ गांवों में बाढ़ की आशंका के मद्देनजर संभावित प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी ने यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने व कुछ गांवों में बाढ़ की आशंका के मद्देनजर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ संभावित प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया व उन्हें समयबद्ध आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने सोमवार को यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने से जिला फरीदाबाद के यमुना के साथ लगते गांव बसंतपुर से महाबतपुर पुस्ता के साथ अन्य जगहों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि बाढ़ संबंधी राहत व अन्य प्रबंधों बारे प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि जो भी लोग बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं,उन्हें उस स्थान से जल्द से जल्द खाली करवाकर सेहतपुर, अगवानपुर,इस्माइलपुर और नजदीक के सरकारी स्कूलों में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा। उन्होने कहा की उन स्थानों पर उनके लिए खाने पीने की व बिजली की अच्छी व्यवस्था की गई है ।

उन्होंने वहां पर बसे हुए लोगों से आह्वान किया कि वे संभावित प्रभावित स्थान को छोड़कर जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं, जिससे जान माल की कोई हानि ना हो । इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी ने गांवसेहतपुर, अगवानपुर, बसंतपुर स्कूलों की 3 दिनों की छुट्टी की घोषणा की है।उपायुक्त ने बाढ़ प्रभावित स्थानों पर पुलिस फोर्स की व्यवस्था की है जिससे कि बाढ़ में फंसे हुए लोगों को जल्द से जल्द निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके। उन्होंने इन जगहों पर नाव व भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उपायुक्त ने संभावित बाढ प्रभावी क्षेत्रों के लिए सिविल सर्जन, उपनिदेशक पशु पालन विभाग, उपनिदेशक कृषि, जिला खाद्य एवं आपूर्ति, कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, सचिव रैडक्रॉस सोसायटी, जिला शिक्षा अधिकारी, नायब तहसीलदार, कार्यकारी अभियंता दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम,कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त जितेंद्र दहिया, उपमंडल अधिकारी फरीदाबाद सतवीर मान, उप मंडल अधिकारी बल्लमगढ़ राजेश कुमार, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश रक्षवाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद : तडपतें हुए जानवरों को अस्पताल पहुंचाने हेतु 5 से 6 और एम्बुलेंस मुहैया कराने की मांग केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर से की, अदलखा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद शहर में एक अगस्त से 30 प्रतिशत पानी की आपूर्ति बढ़ेगी, दिए और कई सौगात: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha

ENT देखभाल में बड़ी पहल: सर्वोदय हॉस्पिटल ने शुरू किया उन्नत वॉइस, एयरवे और स्वालोइंग डिपार्टमेंट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x