Athrav – Online News Portal
नोएडा

पुलिस के साथ मुठभेड़ में गौकशी करने वाले गैंग का सरगना और 25 हज़ार का इनामी राशिद उर्फ मोटा गोली लगने घायल  

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा: दादरी कोतवाली पुलिस और गौ तस्करों के बीच चल रही आंख-मिचोली का पटाक्षेप एनकाउंटर से हुआ। जिसमें गोली लगने से 25 हज़ार का इनामी गौ तस्कर घायल हो गया। यह गौकशी करने वाले गैंग का सरगना है, जिसके तीन साथी पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किए  जा चुके है। पुलिस ने घायल गौ तस्कर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उसके कब्जे से एक स्कूटी व तमंचा मय कारतूस बरामद किए गए  है।

दादरी कोतवाली पुलिस के गिरफ्त में इलाज के लिए नोएडा के जिला अस्पताल ले जाए जा रहे बदमाश कि पहचान 25 हज़ार के इनामी गौकश तस्कर राशिद उर्फ मोटा के रूप में हुई है। यह गौकशी करने वाले गैंग का सरगना है, जिसके 3 साथी पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किए जा चुके है। अभियुक्तों द्वारा चलते फिरते बछड़े ,बछिया उठाकर जंगल में गोकशी करते हैं। एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि पुलिस इन दिनो गौ तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। 11 फरवरी कि देर रात ने दो बछड़ो जंगल में गोकशी के ले जाते हुए गौतस्कर के साथ हुए मुठभेड़ 3 तीन तस्कर गोली लगने हुए थे।

इस गैंग के सरगना को पुलिस 25 हज़ार  रूपये के इनामी गौकश तस्कर राशिद उर्फ मोटा को जारचा रोड जारचा पुल के पास से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा की गई  जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक स्कूटी व तमंचा मय कारतूस बरामद किए गए  है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।  

Related posts

तेज रफ़्तार कार ने सड़क पर खड़े रहे युवकों को मारी जोरदार टक्कर, पूरी घटना का सामने आया वीडियो है.

Ajit Sinha

आंसू गैस के गोलों में हुए रिसाव ने निकाले पुलिसकर्मियों के आंसू

Ajit Sinha

नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य मेला का सफल आयोजन, 1220 लोगों की गई जांच

Ajit Sinha
error: Content is protected !!