Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

गणतंत्र दिवसः हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारी पुलिस पदक से अलंकृत, एडीजीपी विर्क को राष्ट्रपति पुलिस मेडल  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 14 पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) हरियाणा,नवदीप सिंह विर्क और रोहतक रेंज के एडीजीपी संदीप खिरवार को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है,
जबकि 12 अन्य पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है। सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वालों में अंग्रेज सिंह डीएसपी हेड क्वार्टर नारनौल, अरुण देसवाल सब-इंस्पेक्टर 5वीं बटालियन एचएपी मधुबन, सुरेश कुमार एसआई रोहतक,कुलविंदर कौर लेडी एसआई स्टेट क्राइम ब्रांच,हरदेव सिंह ईएसआई पुलिस हेडक्वार्टर,जोगिंदर सिंह एएसआई हरियाणा पावर यूटिलिटी, अमित कुमार एएसआई राज्य सतर्कता ब्यूरो, परवीन कुमार एएसआई चरखी दादरी, दीपक कुमार एएसआई करनाल, दीदार सिंह एएसआई पंचकूला, हरीश कुमार एसआई पंचकूला और जोगिंदर सिंह ईएसआई अंबाला शामिल हैं।

पुलिस महानिदेशक, मनोज यादव ने पुलिस पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई दी। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए  यादव ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों के अथक एवं निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान समस्त पुलिस बल के लिए गौरव की बात है। इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढ़ेगा।

Related posts

पलवल: बहुचर्चित रेलवे कॉरिडोर जमीन घोटाला मामले में गठित एसआईटी ने आरोपी पटवारी को किया अरेस्ट, नौ सेल डीड बरामद

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष व उनके अन्य साथियों पर लाठी – डंडों से जानलेवा हमला करने वाले 3 लोग पकड़े गए।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने पूर्ण लोकडाउन के मद्देनजर सभी मंडियों में गेंहू की खरीद का काम रोकने का निर्णय लिया है।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!