Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक हरियाणा

हथनीकुंड बैराज से दिल्ली की तरफ राजनीतिक द्वेष के तहत पानी छोड़ा गया: डॉ. सुशील गुप्ता

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: प्रदेश में बारिश की वजह से कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।  किसानों की फसल जलमग्न हो गई है। प्रदेश के कई लोग जान भी गवा चुके हैं। ये बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कही। वे शनिवार को पलवल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल की घड़ी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता लगातार जनता के बीच हैं, लोगों की मदद कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ग्राउंड जीरो पर पीड़ितों की हर संभव मदद कर रहे हैं, और जरूरतमंद लोगों को भोजन व दवाइयां मुहैया करवा रहे हैं।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि बारिश की वजह से प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार ने हथिनी कुंड बैराज का पानी केवल दिल्ली की तरफ छोड़कर दिल्ली को डूबाना चाहती थी। जबकि उत्तर प्रदेश की कैनाल सूखी पड़ी है, इससे वॉटर लेवल कम हो जाता और बाढ़ ग्रस्त एरिया को राहत मिलती, बहुत सारे गांव पानी की चपेट में आने से बच जाते। एक साजिश के तहत दिल्ली को डुबोने के कारण हरियाणा के सैंकड़ों गांव भी बाढ़ की चपेट में आ गए।उन्होंने कहा कि जब इसका खुलासा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया तो तभी सहारनपुर की तरफ पानी छोड़ा गया। पानी बैराज से सहारनपुर की तरफ भी भेजा जाता तो दिल्ली के अंदर पानी नहीं भरता और हरियाणा के कई गांव भी बाढ़ की चपेट में आने से बच जाते। उन्होंने कहा की इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। लोगों की जान से खिलवाड़ कर खट्टर सरकार ने दिल्ली के साथ राजनीतिक द्वेष के तहत पानी छोड़ा गया।उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई गांवों का संपर्क दूसरे इलाकों से कट रहा है। कई दिन से बिजली नहीं है, घरों में पीने का पानी भी खत्म हो गया है। लेकिन खट्टर सरकार का कोई व्यक्ति गांवों में नहीं पहुंच रहा, न ही कोई सरकारी मदद गांवों में मिल रही है। सरकार बाढ़ पीड़ितों तक तुरंत मदद पहुंचाए। वहीं आपदा प्रबंधन विभाग को एक्शन में लाकर लोगों तक मदद पहुंचाने का काम करे। इसके साथ पानी से महामारी फैलने का भी डर हो गया है।

Related posts

फरीदाबाद : इंडस्ट्रीज एंड वैलफेयर एसोसिएशन ने केंद्र व प्रदेश सरकार व्यापारियों व लधु उधमियों जीएसटी से जल्द राहत दें, आंदोलन करेंगें, महेश आहूजा।

Ajit Sinha

सीएम अरविंद ने बेमौसम बारिश से खराब हुई फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को सौंपा मुआवजा राशि का चेक

Ajit Sinha

चरखी दादरी और झज्जर जिलों को छोडकऱ, प्रदेश की 201 पंचायतों में लगभग  4771 मजदूरों ने काम शुरू कर दिया है।       

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x