Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

प्रेमी की शादी से भड़की प्रेमिका ने दुल्हन के काट दिए बाल, फेविक्विक से चिपका दी आंखें, जमकर पिटाई कर दी 

नई दिल्ली: बिहार के नालंदा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक लड़की ने अपने प्रेमी की बेवफाई से तंग आकर ऐसा काम किया कि देखने वाले हैरान रह गए. उस लड़की ने पहले अपने प्रेमी की नई नवेली दुल्हन के बाल काटे और फिर उसकी आंखें फेविक्विक से चिपका दीं. यही नहीं उसने दुल्हन को जमकर पीटा भी.

नालंदा में यह वारदात चर्चा का विषय बनी हुई है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि शादी से पहले आरोपी लड़की और इस लड़के का अफेयर चल रहा था. लेकिन उसने एक दिसंबर को शेखपुरा जिले में किसी और लड़की से शादी कर ली.
प्रेमी की शादी की खबर से प्रेमिका इतनी नाराज हो गई कि बदला लेने के लिए वो प्रेमी के घर पहुंच गई. वहां उसने सोते समय दुल्हन के बाल काट दिये और उसकी आंखें फेविक्विक से चिपका दीं. इसके बाद उसने दुल्हन की पिटाई भी की.

वो दर्द से चीखने लगी. शोर-शराबा सुनकर परिजनों की नींद खुल गई और उन्होंने प्रेमिका को पकड़ लिया.पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया है. वहीं दुल्हन को इलाज के लिए शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.यह घटना भागनबिगहा थाना इलाके के मोरा तालाब गांव की है. घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी संजय कुमार गांव में पहुंच गए और मामले की जानकारी ली. सुरक्षा के लिए गांव में पुलिस तैनात है.

Related posts

दिल्ली ब्रेकिंग: राहुल गांधी ने जर्मनी के संघीय पर्यावरण एवं जलवायु संरक्षण मंत्री कार्स्टन श्नाइडर के साथ सार्थक बातचीत की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: फीडबैक सेल के द्वारा शिकायतकर्ता से 7 दिन बाद लिया जाएगा फीडबैक- राकेश आर्य

Ajit Sinha

हल्का पटवारी विक्रम सिंह 10000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!