Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: फीडबैक सेल के द्वारा शिकायतकर्ता से 7 दिन बाद लिया जाएगा फीडबैक- राकेश आर्य


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के निर्देश पर फरीदाबाद में सबसे पहले फीडबैक सेल स्थापित की गई है पुलिस आयुक्त कार्यालय सहित तीनों जोन के डीसीपी कार्यालय में फीड बैक सेल स्थापित की गई। फीडबैक सेल की शाखा को आईपी फोन नेट से चलने वाले कंप्यूटर सर्वर के साथ कनेक्ट किया गया है। शिकायत के संबंध में 7 वें दिन संबंधित थाना से फीडबैक सेल के द्वारा फीडबैक लिया जाएगा।

सभी फीडबैक सेल जॉइंट कमिश्नर ओपी नरवाल की देख रेख में काम करेगी। आईटी सेल सहायक प्रभारी एएसआई कमल ने फीडबैक सेल को टेक्निकली साउंड किया। फीडबैक सेल में एक आईपी फोन तीनों जोन की फीडबैक सेल से कनेक्ट किया गया है। आईपी फोन को कंप्यूटर के द्वारा सॉफ्टवेयर के माध्यम से सर्वर से कनेक्ट किया गया है। जिस में शिकायतकर्ता की शिकायत के संबंध में हुई बातचीत ऑटोमेटिक सीपी ऑफिस की फीडबैक सेल और जॉन की फीडबैक सेल के कंप्यूटर में रिकॉर्ड हो जाएगी। प्रतिदिन आने वाली तीनों जोन में शिकायतें रिकॉर्ड की जाएगी और शिकायतों के संबंध में 7 दिन बाद फीडबैक लिया जाता है। शिकायतकर्ता से पुलिस के द्वारा किए गए व्यवहार के संबंध में जानकारी ली जाएगी तथा शिकायत के संबंध में कार्रवाई करने के लिए पुलिसकर्मी द्वारा किसी अन्य चीज की अपेक्षा तो नहीं की जा रही है इस संबंध में जानकारी ली जाएगी। अगर शिकायतकर्ता की शिकायत पर कोई कार्रवाई  नहीं की गई तो संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कंप्यूटर में रिकॉर्ड फीडबैक सिस्टम अभी सिर्फ फरीदाबाद में ही लगाया गया है जिससे पुलिस की कार्रवाई में पारदर्शिता और अधिक बढ़ेगी तथा आमजन का भी पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा।

Related posts

पुलिस चौकी से महज चंद कदमों कि दूरी पर स्थित एटीएम काटकर 17 लाख उड़ा ले गए बदमाश, चौकी के इंचार्ज को निलंबित

Ajit Sinha

नई दिल्ली: एसआईयू-।।, क्राइम ब्रांच ने गैंगेस्टर अनवर ठाकुर को 22 वाली विदेशी पिस्टल व 10 जिन्दा गोली के साथ किया अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम प्रशासन ने आज 23 इकाइयों को किया सील।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x