Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा

हल्का पटवारी विक्रम सिंह 10000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, गुरुग्राम की टीम गुरुवार को हल्का पटवारी कोटिया , तहसील कनीना ,जिला महेंद्रगढ़ को 10000 रुपए नगद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम विक्रम सिंह है। इस मामले में हल्का पटवारी कोटिया, तहसील कनीना जिला महेंद्रगढ़ और विजय कंप्यूटर ऑपरेटर , तहसील कनीना , जिला महेंद्रगढ़ के खिलाफ एफआईआर नंबर -40 , दिनांक 20. 11. 2025 को थाना हरियाणा विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, गुरुग्राम में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत दर्ज की गई है। इस मामले में आरोपित विजय, कंप्यूटर ऑपरेटर तहसील कनीना, जिला महेंद्रगढ़ अभी फरार चल रहा है,जिसकी तलाश की जारी है ,जबकि उपरोक्त आरोपित विक्रम सिंह, हल्का पटवारी कोटिया , तहसील कनीना , जिला महेंद्रगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसके द्वारा वर्ष- 2024 में India Shelter Bank, Neemrana, Rajasthan जींद से अपने पिता के नाम से मकान का लोन लिया था। अब वर्ष 2025 में उसके पिता ने UTKARSH BANK, Rewari से दूसरे मकान का लोन लिया है। उसके पिता द्वारा लिया गया पहला मकान लोन जो राजस्व रिकार्ड में इन्द्राज किया गया था, अब पूर्ण हो चुका है। इस मकान लोन को राजस्व रिकॉर्ड से हटवाने के लिए वह India Shelter Bank, Neemrana, Rajasthan जींद से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लेकर आरोपित विक्रम सिंह, हल्का पटवारी कोटिया तहसील कनीना जिला महेंद्रगढ़ से मिला जिसने कहा कि इस काम के पैसे लगेंगे।

दिनांक 18.11.2025 को जब वह UTKARSH BANK, Rewari से लिए गए दूसरे मकान लोन के कागजात लेकर राजस्व रिकार्ड में इन्द्राज करवाने के लिए आरोपित विक्रम पटवारी उपरोक्त से मिला तो आरोपित  विक्रम द्वारा उसे कहा कि इस कार्य के लिए 22500/-रूपये नकद रिश्वत के देने होंगे और कहा कि आरोपित  विजय, कम्प्यूटर ऑपरेटर तहसील कनीना जिला महेंद्रगढ़ से मिल लेना।  वह मकान लोन की राजस्व रिकार्ड में इन्द्राज कर देगा। शिकायतकर्ता इस कार्य के लिए आरोपित  विजय उपरोक्त से मिला तो उसने 2000/-रूपये अपने मोबाईल न. 94856-35253 पर Google Pay करवा लिए । आरोपित  विक्रम सिंह, हल्का पटवारी उपरोक्त द्वारा मांगी गई रिश्वत राशि में से उसके पास 10,000/-रूपये इंतजाम होने पर आरोपित  उपरोक्त द्वारा 10,000/-रूपये नकद रिश्वत लेने बारे सहमति दी गई है।

Related posts

पत्नी के चरित्र पर शक था, इसीलिए उसकी सनसनीखेज हत्या करके नाले में सबूत नष्ट करने की नियत से फेंक दिया -पकड़ा गया।

Ajit Sinha

10 हजार का इनामी मोस्ट वांटेड गिरफ्तार: पुलिस कांस्टेबल के मर्डर में 27 सालों से लगातार चल रहा था फरार।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: “मेवात क्षेत्र” के लिए एक संयुक्त साइबर अपराध समन्वय टीम (जेसीसीटी-I) का गठन किया गया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x