Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश

मथुरा में देश का पहला मास्क बैंक हमने बनाया प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित,तीन दिनों तक मास्क बांटे जाएंगें     

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
मथुरा में अक्षय नवमी के पर्व पर लाखों लोगों के द्वारा परिक्रमा लगाई इस दौरान परिक्रमा लगाने वाले लोगों के द्वारा परिक्रमा लगाते समय सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क ना लगाए जाने का संज्ञान लेते हुए ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति (रजि) उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में समिति के द्वारा जागरूकता कैंप द्वारिकापुरी पुलिया मथुरा पर लगाया।  इस कैंप के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए कोरोना से बचने के लिए 2000 मास्क बांटे गए। 

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि हमारी समिति लोगों को कोरोना काल से ही लोगों को कोरोना कोविड-19 से जागरूक करते आई है।  इसी के अंतर्गत हमारी समिति के द्वारा देश की पहली मास्क बैंक बनाई है। इस  मास्क बैंक ने अभी तक लोगों को निशुल्क 90000 मास्क दिए जा चुके हैं और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।  आज हम लोगों के द्वारा परिक्रमा लगाने वाले लोगों को 2000 मास्क  दिए  हैं यह  अभियान तीन दिन तक चलेेगा। जागरूकता के अंतर्गत दीपक वर्मा ,मनीष शर्मा ,नरेंद्र दीक्षित, हेमंत अग्रवाल आदि शामिल रहे।         

Related posts

उन्नाव के निकट आगरा -लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, 18 लोगों की दर्दनाक मौत 35 से अधिक लोग हुए घायल।

Ajit Sinha

विधायक पूरन प्रकाश को किया कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया – विनोद दीक्षित

Ajit Sinha

मथुरा : आरओ प्लांट में काम करने वाले एक कर्मचारी की गला रेट कर हत्या, ह्त्यारा साथी घटना स्थल से फरार , जल्द पकड़े जाएगें, एसएसपी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!