Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश

मथुरा में देश का पहला मास्क बैंक हमने बनाया प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित,तीन दिनों तक मास्क बांटे जाएंगें     

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
मथुरा में अक्षय नवमी के पर्व पर लाखों लोगों के द्वारा परिक्रमा लगाई इस दौरान परिक्रमा लगाने वाले लोगों के द्वारा परिक्रमा लगाते समय सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क ना लगाए जाने का संज्ञान लेते हुए ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति (रजि) उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में समिति के द्वारा जागरूकता कैंप द्वारिकापुरी पुलिया मथुरा पर लगाया।  इस कैंप के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए कोरोना से बचने के लिए 2000 मास्क बांटे गए। 

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि हमारी समिति लोगों को कोरोना काल से ही लोगों को कोरोना कोविड-19 से जागरूक करते आई है।  इसी के अंतर्गत हमारी समिति के द्वारा देश की पहली मास्क बैंक बनाई है। इस  मास्क बैंक ने अभी तक लोगों को निशुल्क 90000 मास्क दिए जा चुके हैं और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।  आज हम लोगों के द्वारा परिक्रमा लगाने वाले लोगों को 2000 मास्क  दिए  हैं यह  अभियान तीन दिन तक चलेेगा। जागरूकता के अंतर्गत दीपक वर्मा ,मनीष शर्मा ,नरेंद्र दीक्षित, हेमंत अग्रवाल आदि शामिल रहे।         

Related posts

मथुरा: समाज के लिए सराहनीय कार्य करने के लिए मनीष शर्मा को किया सम्मानित

Ajit Sinha

इस कपाती ठंड में मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन की सेकंड एंट्री पर गर्म कपड़े स्वेटर ,टोपा कार्डिगन, कंबल ,जैकेट वितरित किए। 

Ajit Sinha

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश चुनाव कमिटी के गठन के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है-लिस्ट पढ़े ।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!