Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश

वृद्धा आश्रम में मनाया अपना जन्मदिन:समाज के लिए सराहनीय कार्य करने के लिए सुश्री अंशुल अग्रवाल को किया सम्मानित      

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
मथुरा ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति (रजि) उत्तर प्रदेश की मथुरा महिला युवा इकाई की महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुश्री अंशुल अग्रवाल के जन्मदिन पर श्री राधाकृष्ण वृद्धा आश्रम वृंदावन में पहुंचकर वृद्ध माताओं के साथ अपना जन्मदिन मनाया .इस अवसर पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में समिति की तरफ से सुश्री अंशुल अग्रवाल को समाज सेवा के लिए सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया. जन्मदिन मनाते हुए उपाध्यक्ष सुश्री अंशुल अग्रवाल ने कहा लोग आज कल  होटल में जन्मदिन मनाते हैं उसका कोई महत्व नहीं है अगर किसी को जन्मदिन मनाना है तो ऐसे वृद्ध आश्रम ,विधवा आश्रम, अनाथालय में अपने जन्मदिन मनाने का महत्व अलग होता है इसलिए आज मैंने वृद्धा आश्रम वृंदावन में पहुंचकर अपना जन्मदिन वृद्ध माताओं के साथ मनाया है।  वृद्ध माताओं के बीच में अपना जन्मदिन मना कर मुझे नए प्रकार की अनुभूति प्राप्त हुई है। 

प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा हमेशा खुशियां बांटने से खुशी, हमारी खुशी दोगुनी हो जाती है जब ऐसे बेसहारा लोगों के बीच में अपना जन्मदिन मनाते हैं और जन्मदिन में हम जो प्रसाद ऐसे लोगों को देते हैं उसके बदले में आशीर्वाद मिलता है उससे सभी की आत्मा तृप्त होती है और संतोष मिलता है हमारी टीम लगातार ऐसी जगहों पर समय समय पर कार्य करती रहती है। युवा महिला महानगर अध्यक्ष पूजा सिसोदिया ने कहा युवा ऐसे ही समाज के बीच है कार्य करते रहेंगे तो निश्चित तौर पर समाज अच्छी दिशा में जा रहा है आगे भी ऐसे ही काम करती रहेगी। युवा प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन पंडित ने कहा हमारी टीम लगातार समाज के अलग-अलग क्षेत्र में काम कर रही है आज उसी अलग अंदाज में जन्मदिन को मनाया गया है। वृद्धा आश्रम में सभी माताओं ने सुश्री अंशुल अग्रवाल को उनके जन्मदिन पर इस चॉकलेट के साथ गुलाब के फूल देते हुए बांके बिहारी जी की तस्वीर भेंट करके दिया अपना आशीर्वाद। इस अवसर पर राधा कृष्ण वृद्ध आश्रम की संचालिका डॉली शर्मा, प्रदेश महासचिव सत्यदेव शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष हरवीर चौधरी, वृंदावन महिला अध्यक्ष श्रीमती सुलेखा बंसल, प्रवीण मिश्रा, ललित बंसल नीतू सिंह, आदि मुख्य रूप से शामिल रहे। 

Related posts

प्रियंका गांधी ने आज एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए क्या कहा , सुनिए उन्हीं की जुबानी -इस वीडियो में

Ajit Sinha

45वें दिन भी घर नहीं आ सके दूल्हा-दुल्हन, पड़ोसी पूछते-कब लौटेगी बरात, ऐसे लोगों को जवाब देने के लिए शब्द नहीं हैं।

Ajit Sinha

लखनऊ ब्रेकिंग: योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में 18 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर, जानने के लिए पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x