Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

नई दिल्ली: बुर्के में फायरिंग करती नजर आई लेडी,खुद को बता रही थी गैंगस्‍टर की बहन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:दिल्‍ली के उत्तर पूर्वी जिले के चौहान बांगर इलाके से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला बुर्के में फायरिंग करती नजर आ रही है.गोली चलातेे हुए खुद को गैंगस्‍टर की बहन बता रही है. इस वीडियो में एक महिला एक किराने की दुकान पर गोलियां चला रही है. साथ ही गालियां देते हुए खुद को गैंगस्टर नासिर की बहन बता रही है.

पुलिस का कहना है कि यह वीडियो 18 नवंबर का है. युवती का नाम नुसरत है, जो जाफराबाद में रहती है. वीड‍ियो में द‍िख रहा है क‍ि बुर्के में एक मह‍िला गोल‍ियां चला रही है और बाद में वह एक मोटरसाइकिल पर बैठकर वहां से न‍िकल जाती है.

आरोपी महिला मोहसिन की बहन है जो गैंगस्टर नासिर का साथी है. पुलिस ने जाफराबाद थाने में मामला दर्ज कर नुसरत को गिरफ्तार कर लिया है.इस मामले में पुलिस का कहना है कि किराने की दुकान वाले से उसकी कहासुनी हो गई थी. मामला इतना बढ़ गया कि महिला ने प‍िस्‍टल निकाल ली और गोलियां चलाना शुरू कर दिया.

Related posts

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज उत्तर प्रदेश बूथ विजय अभियान का शुभारंभ किया।

Ajit Sinha

तनाव के कारण आत्महत्या: एनटीपीसी के परिसर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता डीजीएम का शव तालाब नुमा कूलिंग टावर से मिला

Ajit Sinha

Delhi Solar Eclipse 2020: दिल्ली-NCR में दिखा सूर्य ग्रहण का अदभुत नजारा, देखें तस्वीरें

Ajit Sinha
error: Content is protected !!