Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

देवोलीना भटाचार्यजी ने पिंक लहंगे में ‘इश्क दी चाश्नी’ पर यूं किया डांस, वायरल वीडियो में दिखा खूबसूरत अंदाज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. देवोलीना भट्टाचार्जी इन दिनों साथ निभाना साथिया में नजर आ रही हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ के गाने चाशनी पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो में देवोलीना भट्टाचार्जी के डांस स्टेप के साथ-साथ उनके एक्सप्रेशंस भी काफी कमाल के लग रहे हैं.

View this post on Instagram

Isqh di Chasni❤️

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena) on


देवोलीना भट्टाचार्जी ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 1 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में पारंपरिक अंदाज में तैयार हुईं देवोलीना भट्टाचार्जी इश्के दी चाशनी पर जबरदस्त डांस करती हैं. वीडियो में उनका ट्रेडिशनल लुक काफी प्यारा लग रहा है.

इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “इश्क दी चाश्नी…” उनके वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “मैं वीडियो से अपनी आंखें नहीं हटा पा रहा हूं.” इसके अलावा भी यूजर उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं.


बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी ने स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ से अपनी जबरदस्त पहचान बनाई थी. इस सीरियल में एक्ट्रेस ने एक आदर्श बहू का किरदार निभाया था. सीरियल के बाद देवोलीना भट्टाचार्जी ने बिग बॉस 13 के जरिए भी खूब सुर्खियां बटोरीं. हालांकि, चोट लगने के कारण देवोलीना को शो बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा था. एक बार फिर से देवोलीना भट्टाचार्जी ने साथ निभाना साथिया सीरियल में एंट्री की है. सीरियल में उनका अंदाज और किरदार दोनों ही तारीफ के लायक है.

Related posts

महिला सब इंस्पेक्टर अंजू बोली जब मेरा एसएचओ शोषण कर रहा हैं, ऐसे में मैं किसी और महिला की सुरक्षा कैसे कर पाउंगी-देखें वीडियो

Ajit Sinha

शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों को खोलने का प्रस्ताव मिला है- गोपाल रॉय

Ajit Sinha

पूर्वी दिल्ली की जनता को सीएम केजरीवाल की सौगात, अब हर घर को मिलेगा नल से साफ और स्वच्छ जल।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!