Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा वीडियो

कार सवार लोगों ने इलेक्ट्रिशयन पर किया जानलेवा हमला, लोगों ने हमलावरो को खदेड़ा वीडियो हुआ वायरल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा:ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र में स्थित निंबस सोसाइटी के बाहर बैलेनो कार में सवार हो कर आए तीन बदमाशो सोसाइटी में काम करने वाले इलेक्ट्रीशियन पर जानलेवा हमला कर दिया और आरोपियों ने पीड़ित को मारपीट कर कार में अगवा करने की कोशिश की, लेकिन लोगों की भीड़ जमा होने के कारण आरोपी पीड़ित को मौके पर ही फेंक कर भाग खड़े हुए। इस घटना का विडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है इस मामले में मारपीट की गई है अगवा करने का प्रयास नही हुआ है। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज मामले की जांच की जा रही  है। 

यह मारपीट का विडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे कार सवार बदमाश एक युवक को पीट रहे है और लोगो के इक्कठा होने पर भाग खड़े होते है। आरोप है की बलेनो कार पर आए लोगों ने नंबर सोसाइटी के बाहर चाय की दुकान पर खड़े इलेक्ट्रीशियन पर जानलेवा हमला बोल दिया और उसे पकड़ कर कार में अगवा करने की कोशिश की, लेकिन जब वह इस प्रयास में सफल नहीं हुए तो उन लोगों ने पीड़ित को जमीन गिरा कर पूरी तरह पीटना शुरू कर दिया।  इस घटना को देख लोगों की भीड़ जमा होने लगी तो आरोपी मौके से भाग गए।  

एडीसीपी विशाल पांडे का कहना है कि ग्रेटर नोएडा के चुहडपुर गांव में रहने वाला राजकुमार निंबस सोसाइटी में इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। वह मंगलवार की रात को सोसाइटी के बाहर आकर चाय की दुकान पर खड़ा था, इसी बीच कार पर सवार तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट और धक्का-मुक्की कर पीटा, सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची उस समय तक आरोपी फरार हो गए थे। विशाल पांडे का कहना है कि यह एक मारपीट की घटना हुई है अपहरण का प्रयास नहीं हुआ है, वादी की तहरीर पर थाना बीटा-2 में मुकदमा दर्ज कर अवश्य कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

बहन के लिविंग पार्टनर ने मारा चाकू, मुख्य आरोपित सहित 4 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

केवल दो  हजार के ल‍िए बच्चे का कटा गला, मां की गोद में पहुंचकर तोड़ा दम

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग न्यूज़: मंगलवार को हुई हिंसा के मामले में गदपुरी थाने में 2000 लोगों के खिलाफ कातिलाना हमला करने का केस दर्ज  

Ajit Sinha
error: Content is protected !!