Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: कांग्रेसियों पर दर्ज किए गए मामले की विजय प्रताप सिंह ने की कड़े शब्दों में निंदा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चौ. विजय प्रताप सिंह ने कांग्रेसी नेताओं पर दर्ज किए गए मामले पर बोलते हुए कहा कि यह भाजपा की एक औच्छी राजनैतिक मानसिकता है। भाजपा द्वारा पहले तो लोगों को प्रेरित कर प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्षा कुमारी शैलजा के साथ दुव्र्यवहार कराया जाता है और जब इस बाबत शिकायत दर्ज कराई जाती है, 

तो सरकारी मशिनरी का दुरूपयोग कर कांग्रेसियों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराए जाते हैं, जो भाजपा की छोटी सोच को उजागर करता है। कांग्रेस का प्रत्येक जन एकजुट है। प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्षा कुमारी शैलजा राष्ट्रीय पार्टी की जिम्मेदार नेता हैं और उसी जिम्मेदारी के तहत पीडि़त परिवार के बीच संवेदना प्रकट करने के लिए पहुंची थी, लेकिन भाजपा सरकार को इसमें भी खोट नजर आता है। यह भाजपा की छोटी सोच को उजागर करता है इस तरह का व्यवहार काबिले बर्दास्त नहीं है वह उसकी घोर निंदा करते हैं और दुव्र्यवहार का कांग्रेस हर स्तर पर विरोध करेगी।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: भाजपा संगठन में मंडल चुनाव को लेकर जिला चुनाव अधिकारी कार्यशाला हुई संपन्न।

Ajit Sinha

एटीएम काटकर लाखों रुपये चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस का सिपाही निकला मास्टरमाइंड-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी ने देर रात  असम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी किए हैं-पढ़े

Ajit Sinha
error: Content is protected !!