Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद लोकसभा सीट के लिए नामांकन 16 अप्रैल से, 23 अप्रैल तक जमा कराए जा सकेंगे: डीसी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी ने बताया कि आम लोकसभा चुनाव-2019 के लिए फरीदाबाद लोकसभा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार आगामी 16 अप्रैल से अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से रिटर्निंग आफिसर द्विवेदी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन पत्र किसी उम्मीदवार या उसके किसी प्रस्तावक द्वारा रिटर्निंग ऑफिसर या अतिरिक्त उपायुक्त, फरीदाबाद असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर, रूम नंबर -108, प्रथम तल, डीसी कोर्ट रूम, मिनी सचिवालय सेक्टर -12, फरीदाबाद में आगामी 16 अप्रैल से 23 अप्रैल (सार्वजनिक अवकाश के अलावा) सुबह 11 बजे से 3 बजे अपराह्न दिया जा सकता है। आप और भी ज्यादा खबरें वेबसाइट atharvnews.com पर पढ़ सकतें हैं। आप बहुत सारी खबरें वेबसाइट atharvnews.com पर पढ़ सकते हैं।


नामांकन पत्र के प्रपत्र उपर्युक्त स्थान से निर्धारित समय अनुसार प्राप्त किए जा सकते हैं। लोकसभा क्षेत्र के रिर्टनिंग अधिकारी ने बताया कि 23 अप्रैल तक जमा होने वाले उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच का कार्य 24 अप्रैल को सुबह 11 बजे, कमरा नंबर -108, प्रथम तल, डीसी कोर्ट रूम, मिनी सचिवालय सेक्टर -12, फरीदाबाद में किया जाएगा। उम्मीदवारी की वापसी की सूचना 26 अप्रैल को दोपहर तीन बजे से पूर्व उम्मीदवार या उसके किसी प्रस्तावक या उसके चुनाव एजेंट द्वारा (जिसे उम्मीदवार द्वारा लिखित में अधिकृत किया हो) उपरोक्त निर्दिष्ट अधिकारी को दी जा सकती है। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि मतदान आगामी 12 मई को सुबह 7 बजे से सांय 6 बजे के बीच किया जाएगा।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, प्रदेशभर में शपथ ग्रहण सहित अन्य कार्यक्रम हुए आयोजित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने आज मुलाकात की-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग: दिल्ली पुलिस में तैनात एएसआई व उसके 5 साथियों को सवा करोड़ रूपए के गांजा के साथ अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!