Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

धनाश्री वर्मा ने नोरा फतेही के गर्मी सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस, वीडियो ने मचाया तहलका

नई दिल्ली: भारत के मशहूर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री वर्मा ने इन दिनों अपने डांस से धमाल मचा रखा है. उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल होते हैं. यूं तो धनाश्री वर्मा फिलहाल अबू धाबी में आईपीएल मैच देखने पहुंची हुई हैं. वहीं, हाल ही में उनका एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में धनाश्री वर्मा नोरा फतेही के सुपरहिट गाने ‘गर्मी’ पर धमाकेदार अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं.


धनाश्री वर्मा का नोरा फतेही के ‘गर्मी’ सॉन्ग पर डांस करते हुए अंदाज काफी जबरदस्त लग रहा है. इसमें उनके डांस स्टेप के साथ-साथ उनका लुक भी काफी कमाल का लग रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस ने ऑरेंज कलर का टॉप पहना हुआ है. जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं.एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

धनाश्री वर्मा पेशे से तो एक डॉक्टर हैं, लेकिन वह अपने डांस के लिए भी खूब जानी जाती हैं. वह अकसर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर डांस वीडियो और फोटो साझा करती हैं, जो खूब वायरल भी होते हैं. इंस्टाग्राम पर धनाश्री वर्मा के करीब 17 लाख फॉलोअर्स हैं. हाल ही में उनकी और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सगाई हुई है, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. इसके अलावा दोनों अकसर एक-दूसरे की सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करते नजर आते हैं.

Related posts

इलाके के हजारों लोगों को सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जल्द मिलेगी मुक्ति।

Ajit Sinha

दिल्ली में हुई हिंसा में 4 बसें जलाई,100 निजी व्हीकल को जलाई और तोड़फोड़ की, पुलिस की बाइकें जलाई, क्राइम ब्रांच जांच करेंगी    

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई दी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!